फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sewerage line wasted in three months, water on the road

तीन महीने में बेकार हुई सीवरेज लाइन, सड़क पर पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sewerage line wasted in three months, water on the road
माजरा रोड की खस्ता हालत। संवाद - फोटो : Fatehabad
अशोक नगर में माजरा रोड पर घटिया स्तर की पाइप लाइन डाले जाने से सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। यहां पर लंबे समय से सीवरेज की समस्या थी। समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने जून माह में ही नई सीवरेज लाइन बिछाई थी। मगर थोड़े ही दिनों में पाइप लाइन टूट गई। अब सीवरेज पाइप जगह-जगह से टूट चुकी है। गंदा पानी ओवरफ्लो आकर सड़कों पर भरा रहता है। सड़कों से होते हुए आसपास के खेतों में जा रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या के कारण परेशानी सिर्फ अशोक नगर वासियों को ही नहीं, बल्कि यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को भी हो रही है। समस्या संज्ञान में आने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने संबंधित ठेकेदार व पाइप बनाने वाली कंपनी से बात की। कंपनी के अधिकारियों ने माना है कि उनके स्तर पर गलती हुई है। कंपनी के मुताबिक एक बैच की पाइप लाइन घटिया निकली हैं। इसकी एवज में कंपनी इतनी ही 700 मीटर तक पाइप मुफ्त में देने को तैयार हो गई है। बता दें कि शहर के अशोक नगर से होते हुए यह रोड सीधा फोरलेन की तरफ जाता है। फोरलेन पाकर करके करीब तीन किलोमीटर आगे गांव माजरा है। इसलिए यहां से माजरा के अलावा आसपास की ढ़ाणियों के लोग भी रोजाना शहर में आवागमन करते हैं। रोजाना करीब 800 से 1000 वाहन यहां से गुजरते हैं। संवाद
विज्ञापन

सड़क हो चुकी नीची, गड्ढों में भरा पानी
माजरा रोड की सबसे बड़ी समस्या ये है कि यहां पर सड़क नीची हो चुकी है। यदि बारिश भी हो जाए तो पानी निकलने के लिए साइड में जगह नहीं है। यानि साइड में जमीन ऊंची है और सड़क बीच में से नीची है। उसमें भी गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिसके चलते उनमें पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली नंबर 6 में भी सीवरेज समस्या
अशोक नगर की ही गली नंबर 6 में भी सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। स्थानीय निवासी सुल्तान सिंह नायक ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो रहता है। बीते दो माह में बारिश के दिनों में बहुत ज्यादा दिक्कत रही है। गली में गंदा पानी जमा रहने से बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोट
स्थानीय लोगों को रही है परेशानी
हमें यहां से हर रोज गुजरना पड़ता है। यह हम ही समझ सकते हैं कि कितनी बड़ी दिक्कत है। लंबे समय से यह समस्या है। बीच में एक बार समाधान हो गया था। मगर थोड़े ही दिन बाद हालात पहले से बदतर हो गए।
-चरणजीत सिंह।
प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा
माजरा रोड पर शहर से निकलते ही दोनों तरफ खेत हैं। गंदा पानी सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि आसपास के खेतों में भी भरा रहता है। इसके चलते दूर तक दुर्गंध आती है। मगर प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा।
-जगप्रीत सिंह।
गंदा पानी खेतों में घुस जाता है
इस रोड के दोनों तरफ हमारे खेत लगते हैं। सीवरेज का गंदा पानी खेतों में घुस जाता है। यह परेशानी किसान ही समझ सकते हैं कि खेत में दूषित पानी भरने से कितनी परेशानी होती है।
-दर्शन सिंह।
समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए
प्रशासन को यह रोड ऊंचा करके सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। यदि इस रोड को ऊंचा उठा दिया जाए तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। कम से कम राहगीरों को दिक्कत नहीं रहेगी।

-मोहन सिंह।
कोट
जल्द ही दोबारा डलेगी पाइप लाइन : एसडीओ
आमतौर पर सीवरेज की पाइप लाइन टूटती नहीं है, मगर यह पाइप टूट गई है। इस संदर्भ में हमने निर्माता कंपनी से बात की। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उनकी तमाम पाइपें बहुत बढ़िया क्ववालिटी की होती हैं, मगर इस बैच की पाइप घटिया निकली हैं। इसके बदले कंपनी नई पाइप मुफ्त भेज रही है। यहां दोबारा पाइप डाली जाएगी। अशोक नगर में बाकी जगहों पर भी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
-अंचल जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed