फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven year old child dies due to car collision, case registered against driver

Fatehabad News: कार की टक्कर से सात वर्षीय बच्चे की मौत, चालक पर मामला दर्ज

Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seven year old child dies due to car collision, case registered against driver
रतिया। बुढलाडा रोड पर बुधवार सुबह गांव रतनगढ़ के पास कार चालक के टक्कर मारने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक बच्चे के पिता बिहार के मुंगेर जिला निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह करीब तीन महीने से बंसल ईंट भट्ठा रतनगढ़ पर अपने परिवार सहित काम कर रहा है। बुधवार सुबह वह अपने छोटे बेटे सात वर्षीय रंजन के साथ बुढलाडा रोड पर पैदल जा रहा इस दौरान रतिया की तरफ से तेज रफ्तार सफेद रंग की कार के चालक ने लापरवाही बरतते हुए रंजन को कार से टक्कर मार दी। इससे रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह घायल बेटे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed