{"_id":"677ea2eebad8a99a5a00b804","slug":"seven-year-old-child-dies-after-being-hit-by-a-car-fatehabad-news-c-21-hsr1034-540891-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे की मौत, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे की मौत, चालक पर केस दर्ज
Wed, 08 Jan 2025 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। बुढलाडा रोड पर बुधवार सुबह गांव रतनगढ़ के पास कार की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे रंजन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक बच्चे के पिता बिहार के मुंगेर जिला निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह करीब तीन महीने से बंसल ईंट भट्ठा रतनगढ़ पर अपने परिवार सहित काम कर रहा है। बुधवार सुबह वह अपने छोटे बेटे सात वर्षीय रंजन के साथ बुढलाडा रोड पर पैदल जा रहा था। इस दौरान रतिया की तरफ से तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही बरतते हुए रंजन को कार से टक्कर मार दी। इससे रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह घायल बेटे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।