फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven thousand got vaccine in the district, no new infected found

जिले में सात हजार ने लगवाया टीका, नहीं मिला नया संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand got vaccine in the district, no new infected found
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण का शुक्रवार को नया केस नहीं मिला है। फिलहाल जिले में दो ही एक्टिव केस है। पिछले चार दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में 690 कोरोना सैंपल लिए। इसमें 604 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए। अभी लैब से 738 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 17832 कोरोना संक्रमित मिल चुके है और इसमें से 17346 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल डोज 6.79 लाख लग चुकी है। इसमें 5.22 लाख पहली तथा 1.56 लाख दूसरी डोज लगी है। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 3.18 लाख लोग पहली डोज लगवा चुके है। जिले में अभी तक 74 हजार बुजुर्गों ने पहली डोज लगवाई है। 50 फीसदी ने ही दूसरी डोज अभी तक लगवाई है। कोरोनारोधी वैक्सीन अभियान पिछले 15 दिनों से जिले में तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को जिले को 18 हजार कोरोना वैक्सीन डोज अलॉट हुई है। इसके अलावा जिले को 80 हजार सीरिंज भी मिली हैं।
विज्ञापन

जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 605
45 से 59 साल 1383
18 से 44 साल 4939
कोट
जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। संस्थाएं भी टीकाकरण अभियान में सहयोग कर रही है। जिन लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं लगवाई है वह जल्द से जल्द लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed