फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven new corona patients were found, three became healthy

कोरोना के सात नए मरीज मिले, तीन हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Seven new corona patients were found, three became healthy
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। रविवार को जिले में कोरोना के 7 नए केस मिले हैं और तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 63 रह गई है। अभी फिलहाल जिले में 61 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं और दो ही अस्पताल में दाखिल है। रविवार को जिले में संक्रमण दर 3.87 फीसदी रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में रविवार को कोरोना के फतेहाबाद क्षेत्र में एक, जबकि भट्टू और भूना क्षेत्र में तीन-तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा टोहाना, रतिया, बड़ोपल और जाखल में कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। वहीं कोरोना के रविवार को जिले में 181 सैंपल लिए गए है। इसमें आरटीपीसीआर के 135 सैंपल है। लैब से अभी फिलहाल कोरोना के 135 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग 3 लाख 85 हजार 499 सैंपल ले चुका है। इसमें 19 हजार 906 कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में रिकवरी दर 97.18 फीसदी है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण को लेकर ये रही है स्थिति
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहरी 5197
टोहाना शहरी 2616
रतिया 3509
भट्टूकलां 3196
बड़ोपल 1207
भूना 2540
जाखल 1641
टीकाकरण की रफ्तार भी हुई कम, अभी 67 फीसदी किशोरों ने लगवाई पहली डोज
जिले में 15 से 17 आयु वर्ग का अब तक 67 फीसदी टीकाकरण हुआ है। जिले में 55 हजार किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगनी है, इसमें से 37 हजार 86 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा 6 हजार 944 किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अब तक 6 लाख 73 हजार 390 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि दूसरी डोज 4 लाख 56 हजार 997 लोगों को लगी है। अभी 2 लाख 16 हजार लोगों को दूसरी डोज लगनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना के सात नए केस मिले हैं और तीन स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर कम हो रही है। लोगों से अपील है कि वह टीकाकरण जरूर करवाएं। कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed