फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven drug victims were counseled and linked to treatment.

Fatehabad News: सात ड्रग पीड़ितों की काउंसिलिंग कर उपचार से जोड़ा

Sat, 03 Oct 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seven drug victims were counseled and linked to treatment.
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा जागरूकता, काउंसिलिंग एवं उपचार अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत टीम ने शहर फतेहाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से 5 और काजलखेड़ी में 2 ड्रग पीड़ितों की काउंसिलिंग की और उपचार से जोड़ा।
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सुन्दरलाल एवं टीम सदस्यों ने पीड़ितों से व्यक्तिगत बातचीत कर उन्हें नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। काउंसलिंग के बाद सभी पीड़ितों को उनकी आवश्यकता के अनुसार होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं तथा नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम गांव काजलहेड़ी पहुंची, जहां परिवारों के अनुरोध पर पहले से उपचाराधीन 2 ड्रग पीड़ितों की दोबारा काउंसिलिंग की गई। टीम ने उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उपचार की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान पीड़ितों एवं उनके परिजनों को बताया गया कि नशा छोड़ने की प्रक्रिया में नियमित उपचार, परिवार का सहयोग और सकारात्मक दिनचर्या महत्वपूर्ण है। टीम ने परिजनों से पीड़ित का मनोबल बढ़ाने और उपचार के दौरान निरंतर सहयोग करने की अपील की। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशे की समस्या से बाहर निकलने के लिए समय पर सहायता और नियमित उपचार आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed