फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SBP DAV wins overall trophy in Hindi-Sanskrit group song competition.

Fatehabad News: हिंदी-संस्कृत समूहगान में एसबीपी डीएवी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Sun, 04 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
SBP DAV wins overall trophy in Hindi-Sanskrit group song competition.
 हिंदी एवं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते भारत विकास परिषद के पदा​
फतेहाबाद। सेठ बद्री प्रसाद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद के विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी की टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस अवसर पर आयोजित गुरुवंदन एवं छात्र वंदन कार्यक्रम में विद्यालय की अंग्रेजी अध्यापिका विनीता मक्कड़ को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, कक्षा बारहवीं की छात्रा पूर्वी को बोर्ड परीक्षा एवं सीएलएटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सुनीता मदान ने विजेता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ ने पूर्वी, विनीता मक्कड़, संगीत शिक्षक डॉ. अश्वनी शर्मा व विजेता विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed