{"_id":"631b7ba31a3e33127a58b9e1","slug":"seven-cows-including-four-die-of-lumps-in-two-gaushalas-fatehabad-news-hsr641477499","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गोशालाओं में चार गायों सहित सात गायों की लंपी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गोशालाओं में चार गायों सहित सात गायों की लंपी से मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद। दो गोशालाओं में चार गायों सहित जिले में शुक्रवार को लंपी से सात गायों की मौत हो गई। वहीं जिले में लंपी पॉक्स के 14 नए केस मिले हैं और 18 पशु ठीक हुए हैं। शुक्रवार को 1400 पशुओं को लंपी की डोज लगाई गई है। राहत की बात यह है कि लंपी के केस कम हो रहे हैं और इस बीमारी से पशु अधिक ठीक हो रहे हैं।
फतेेहाबाद जिले में अब तक लंपी पॉक्स के 2486 केस सामने आ चुके हैं। लंपी से अब तक 2041 पशु ठीक हो गए हैं और 316 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है। जिले में पशुओं का रिकवरी रेट 82 फीसदी पहुंच गया है। जिले में शुक्रवार को 1400 पशुओं को लंपी से बचाव की डोज लगाई गई है। जिले में अब तक एक लाख दो हजार 600 पशुओं को लंपी बचाव की डोज लगाई जा चुकी है और वैक्सीनेशन का कार्य 93 फीसदी तक पूरा हो चुका है।
जिले में दो गोशालाओं में चार गायों सहित शुक्रवार को सात गायों की मौत हो गई। गांव बनमंदौरी व मेहूवाला की गोशालाओं में दो-दो गायों की मौत हुई है। इसके अलावा गांव पीलीमंदोरी, बोदीवाली व टोहाना में एक-एक गाय की मौत हुई है। जिले में अब तक लंपी से 128 गाय अपनी जान गवा चुकी हैं।
विज्ञापन
कोट
लंपी से पशु लगातार ठीक हो रहे हैं। केस काफी घट गए हैं और पशुओं को वैक्सीनेशन का काम भी लगभग पूरा होने को है। अब तक 93 फीसदी पशुओं को लंपी का टीकाकरण किया जा चुका है, वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 82 फीसदी पहुंच गया है। जल्द ही जिला के पशु लंपी की बीमारी से मुक्त हो जाएंगे।
-डॉ. सुुखविंद्र, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद