फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven canals of the district will be repaired at a cost of five and a half crores.

Fatehabad News: साढ़े पांच करोड़ की लागत से जिले की सात नहरों की होगी मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Seven canals of the district will be repaired at a cost of five and a half crores.
फतेहाबाद। जिले में जर्जर हालात में पड़ी नहरों की काडा विभाग मरम्मत करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर 8 जनवरी को खोला जाएगा और जो एजेंसी इस काम के लिए आगे आएगी, उसे काम का भार दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


काडा की ओर से फतेहाबाद में जर्जर हो चुकी 7 नहरों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इनमें से एक नहर के नीचे पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि बारिश व बाढ़ के समय पानी को निकाला जा सके। काडा विभाग की ओर खेड़ी डिस्ट्रीब्यूटरी की 107.39 लाख, पिरथला डिस्ट्रीब्यूटरी की 138.54 लाख, फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी की 147.63 लाख, बनावाली माइनर की 32.91 लाख, फतेहाबाद ब्रांच नहर की 66.73 लाख, धारसूल डिस्ट्रीब्यूटरी की 48.27 लाख व रामपुरा माइनर की 55.74 लाख रुपये की लागत से मरम्मत की जाएगी। ज्ञात रहे कि पिछले लंबे समय से इन नहरों की मरम्मत नहीं हो पाई थी। नहरों के किनारे टूटने लगे थे और ईंटें भी उखड़ने लगी थी। इसी को देखते हुए काडा विभाग ने इन नहरों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया था, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया। काडा विभाग की ओर से अब इन नहरों की मरम्मत के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए गए हैं। यह टेंडर 8 फरवरी को खोले जाएंगे।
विज्ञापन


-------------------------------------------------नहरों की मरम्मत के लिए काडा की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 7 नहरों का टेंडर जारी हुआ है और अन्य नहरों की मरम्मत के लिए भी एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। गर्मी आने से पहले नहरों की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर पुनिया, एसडीओ, काडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed