फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Set of 30 thousand bangles from Fatehabad reached Panipat Teej Festival for CM's Kothli

Fatehabad News: सीएम की कोथली के लिए पानीपत तीज महोत्सव में पहुंचा फतेहाबाद से 30 हजार चूड़ियों का सेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Set of 30 thousand bangles from Fatehabad reached Panipat Teej Festival for CM's Kothli
तीज महोत्सव के लिए चूड़ियों के सैट की पैकिंग करती ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं।
फतेहाबाद। पानीपत में आयोजित हुए तीज महोत्सव में फतेहाबाद से 30 हजार चूड़ियाें के सेट ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिये पहुंचाए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाग लिया। उन्होंने मिशन से जुड़ी महिलाओं को कोथलियां बांटी। इनमें फतेहाबाद के रतिया ब्लॉक की महिलाओं ने चूड़ियां भेजी थीं।फतेहाबाद के गांव ढाणी बिलासपुर, लाली, भरपूर, सुखमनपुर, अलीपुर बरोटा, रत्ताखेड़ा, भरपूर में करीब 30 महिलाओं का समूह इन चूड़ियों को अलग-अलग डिजाइन में ढालने का काम करती हैं। सरकार द्वारा पानीपत में शनिवार को आयोजित तीज महोत्सव में इन चूड़ियों की प्रदर्शनी लगाई गई और करीब 30 हजार चूड़ियों के सेट बिके।
विज्ञापन

फतेहाबाद की इन चूड़ियों को तीज महोत्सव में आई महिलाओं ने काफी पसंद किया है। चूड़ियों को अलग आकार देने व उनको अलग-अलग डिजाइन देने वाली सुशीला ढाणी बिलासपुर, रेखा लाली, पूजा सुखमनपुर, सुमन अलीपुर बरोटा, सुनतीपा रत्ताखेड़ा, सुनीता ढाणी बिलासपुर ने बताया कि वह मार्केट से सिंपल चूड़ियां लेकर आते हैं। कारखानों, फतेहाबाद व हिसार से उनको यह चूड़ियां मिल जाती हैं। इसके बाद इन चूड़ियों पर स्टोन व अन्य डिजाइन बनाए जाते हैं। तीज महोत्सव में उनके पास डिमांड थी, तो उन्होंने दिन रात मेहनत करके चूड़ियों को तैयार किया।
विज्ञापन


कोट

तीज महोत्सव को लेकर फतेहाबाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर 30 हजार चूड़ियों के सेट का आवेदन आया था। इन सेटों को चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद रतिया खंड की महिलाओं ने पूरा किया और तीज महोत्सव में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश कुमार, बीपीएम, ग्रामीण आजीविका मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed