फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Second dose of corona protection of two lakh people pending for 6 months

दो लाख लोगों की कोरोना से बचाव की दूसरी डोज 6 माह से लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Second dose of corona protection of two lakh people pending for 6 months
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अजय चौपड़ा - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण दर जिले में 4.04 फीसदी तक पहुंच गई है और 50 सक्रिय केस हो गए हैं। लेकिन बावजूद इसके लोग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। जिले में दो लाख लोग ऐसे है जिनकी कोरोना की दूसरी डोज ड्यू हुए करीब 6 माह का समय बीत चुका है। छह माह बाद भी कोरोना की दूसरी डोज लगवाने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 6 लाख 85 हजार लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है जबकि दूसरी डोज 4 लाख 76 हजार लोगों को लगी है। करीब 2 लाख 8 हजार लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। 15 से 17 आयु वर्ग की बात की जाए तो 38,738 लोगों ने पहली डोज लगवाई है लेकिन 13,341 ने ही दूसरी डोज लगवाई है। 12 से 14 आयु वर्ग के 7,494 बच्चे पहली डोज लगवा चुके हैं 2169 ने ही दूसरी डोज लगवाई है। जिले में 10,484 ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

आठ नए केस मिले, 50 हुए एक्टिव केस :
कोरोना संक्रमण के जिले में बुधवार को 198 सैंपल लिए गए। इसमें आठ संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जाखल क्षेत्र में पांच, बड़ोपल में दो और भूना में एक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना के चार मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अभी फिलहाल 50 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रेपिड एंटीजन किट का भी टोटा
स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना जांच के लिए रेपिड एंटीजन किट का भी टोटा चल रहा है। अस्पतालों को जांच के लिए पूरी किट नहीं मिल पा रही है। इसके चलते जिले में मात्र 198 ही सैंपल लिए गए हैं। अगर नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो यहां रोजाना की 650 से 700 तक ओपीडी है जबकि यहां कोरोना सैंपलिंग मात्र 50 से 60 की ही हो पा रही है।

जिले में कोरोना केस बढ़ रहे हैं, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्द आरटीपीसीआर सैंपल भी शुरू हो जाएंगे। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों को बार-बार अपील की जा रही है लेकिन लगवाने नहीं आ रहे हैं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed