{"_id":"61647af98ebc3e8746051dbe","slug":"search-for-dengue-from-bedroom-to-classroom-fatehabad-news-hsr614181295","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेडरूम से लेकर क्लासरूम तक हुई डेंगू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेडरूम से लेकर क्लासरूम तक हुई डेंगू की तलाश
विज्ञापन
सिविल सर्जन टीम के साथ पानी की टंकी की जांच करते हुए।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं। खासकर फतेहाबाद शहर में डेंगू के केस सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। सोमवार को दो नए डेंगू के मरीज मिले हैं, जिले में अब तक 62 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। सोमवार सुबह सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान, जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने टीम के साथ डेंगू प्रभावित क्षेत्र में सर्वे किया। सर्वे के दौरान स्कूल समेत 19 स्थानों पर लारवा मिला है।
सोमवार को अधिकारियों ने टीम में साथ डेंगू प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, सर्वे के दौरान घरों, प्रतिष्ठानों में लारवा मिला। ऐसे घरों में भी लारवा मिला, जहां पर डेंगू मरीज हैं। इसके अलावा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पानी टंकियों में भी लारवा मिला। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने स्कूल प्राचार्य हरविंद्र सिंह को नोटिस थमाया और फटकार लगाई। सिविल सर्जन ने टीम से खाली पड़े गमलों को उल्टा करवाया, यहां तक कि स्कूल परिसर में खाली पड़े गमलों में भी लारवा मिला। प्राचार्य को फटकार लगाते हुए कहा कि आप खुद डेंगू-मलेरिया बीमारी को लेकर जागरूक नहीं है, बच्चों को क्या जागरूक करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण टीम के साथ स्कूल से निकलने लगे तो प्राचार्य ने कर्मचारी को पानी लाने क लिए कहा और जब कर्मचारी पानी लाया तो सिविल सर्जन ने मना कर दिया और कहा कि मैं ऐसा गंदा पानी नहीं पीऊंगा। इससे पहले सिविल सर्जन ने एमपीएचडब्ल्यू सुशील और रवि कंबोज को पानी की जांच करवाने के आदेश दिए।
कूलरों और फ्रिज ट्रे में मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों व आशा वर्कर्स ने घरों में लारवा की जांच की। इस दौरान 19 घरों में लारवा मिला। सबसे ज्यादा लारवा कूलरों और फ्रिज ट्रे में मिला। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने खुद नोटिस दिए और चेतावनी दी कि अब दोबारा लारवा मिला तो चालान कटेगा।
विज्ञापन
सोमवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले मिले, संख्या पहुंची 62
जिले में सोमवार को डेंगू के दो नए केस मिले हैं। मॉडल टाउन निवासी युवक युवक और रतिया में टिब्बा कॉलोनी निवासी व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिले में अब तक 62 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1335 घरों में जांच की। यहां पर 36 घरों में लारवा मिला। टीम ने यहां पर 2356 कंटेनर की जांच की जिसमें 28 में लारवा मिला।
डेंगू मरीजों के घरों में फॉगिंग करवाने के आदेश :
सिविल सर्जन ने टीम के साथ डेंगू प्रभावित क्षेत्र में सर्वे किया। टीम वाल्मीकि चौक, इंद्रपुरा मोहल्ला, अमर कॉलोनी, तहसील चौक, अग्रवाल कॉलोनी में पहुंची। यहां पर टीम ने डेंगू मरीजों के घरों में जांच की और मरीजों का हालचाल भी पूछा। सिविल सर्जन ने नप कर्मचारियों को डेंगू मरीजों के घरों व आसपास क्षेत्र में फॉगिंग करने के आदेश दिए।
जानिए जिले में क्या है डेंगू की स्थिति
स्थान सोमवार को मिले केस अब तक स्थिति
नए केस मिले 2 62
अस्पताल में दाखिल 0 12
डिस्चार्ज 1 8
ओपीडी में आए 2 50
मौत 0 0
सैंपल लिए 30 663
कोट
जिले में डेेंगू के मरीज बढ़े है। इसको लेकर टीम के साथ सर्वे किया है। सर्वे के दौरान सामने आया है कि लोग सावधान नहीं है। डेंगू पॉजिटिव मरीजों के घरों में लारवा मिल रहा है। स्कूल में भी टंकी खुली पड़ी है, ढक्कन नहीं है। यहां भी लारवा मिला है। इसको लेकर स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस दिया गया है। टीम लोगों को जागरूक कर रही है।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।

डेंगू मरीजों के घरों में जाकर जांच करते सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण।- फोटो : Fatehabad