{"_id":"680294d1bfcd72dd0c035d4c","slug":"sdm-and-dsp-inspected-de-addiction-centres-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-132449-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसडीएम और डीएसपी ने नशामुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसडीएम और डीएसपी ने नशामुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण
Fri, 18 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर को विशेष दिशा निर्देश देते हुए एसडीएम सुरेश कुमार
रतिया। एसडीएम सुरेश कुमार और संजय बिश्नोई ने नए बस स्टैंड स्थित बालाजी नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
इसके साथ ही अधिकारियों ने नशामुक्ति केंद्र के रजिस्टर व दस्तावेज भी चेक किए। उन्होंने स्टाफ की हाजिरी चेक करते हुए नशा पीड़ित मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ने अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में मौजूद दवाइयां के स्टॉक और स्टाफ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौजूद डॉक्टर और कर्मचारियों को मरीजों की देखभाल को प्राथमिकता के साथ काम करने के निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने अस्पताल में सफाई, बिजली और जायजा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
-
एसडीएम ने शाम को मंडी का किया निरीक्षण
शाम को एसडीएम सुरेश कुमार ने अनाज मंडी में पहुंच कर खरीद कार्यों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। उसके बाद उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों और खरीद एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर खरीद में तेजी लाने और 24 घंटे में उठान करने के निर्देश दिए।