{"_id":"61d728934ddb8b2a995fb878","slug":"scuffle-between-nap-team-and-street-driver-after-brawl-fatehabad-news-hsr621412844","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप टीम और रेहड़ी चालक में तू-तड़ाक के बाद हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप टीम और रेहड़ी चालक में तू-तड़ाक के बाद हाथापाई
विज्ञापन
रेहड़ी चालक द्वारा बिखेरे गए सामान का मौके का निरीक्षण करती पुलिस।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में अतिक्रमण हटाने फव्वारा चौक पर पहुंची नगर परिषद की टीम के कर्मचारियों के साथ एक रेहड़ी चालक की तू-तड़ाक हो गई। हालात मौके पर ये बन गए कि रेहड़ी वाले और नगर परिषद के कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। हंगामा इतना बढ़ा की रेहड़ी वाले एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय में विरोध जताने पहुंचे तो वहां पर एक कर्मचारी ने रेहड़ी वालों पर डंडा उठा दिया। इसके बाद हंगामा बढ़ गया और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करके उनसे बातचीत की। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों के बीच मामल सुलझाया गया।
घटना के अनुसार फव्वारा चौक पर फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले सुशील कुमार लगाता है। वीरवार शाम के सुशील रोजाना की तरह अपनी रेहड़ी चौक पर लगाकर खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान चौक पर नगर परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटवाने पहुंचे और रेहड़ी चालक सुशील के साथ कर्मचारियों की कहासुनी हो गई। सुशील ने आरोप लगाया कि कर्मचारी सिर्फ मेरी रेहड़ी पर कार्रवाई करने पहुंचे और उसे प्रताड़ित किया। गुस्साए रेहड़ी वाले ने अपनी रेहड़ी पर रखे फ्रूट सड़क गिरा दिए जिसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। रेहड़ी चालक ने नगर परिषद के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि ये बाजार में बिना वजह रेहड़ी वालों को परेशान करते हैं और फ्री में सामान लेने के लिए रेहड़ी वालों पर दबाव बनाते हैं। वीरवार शाम को जब रेहड़ी वाले के साथ मौके पर हाथापाई हुई तो रेहड़ी वाले के मुंह पर चोट भी लगी। काफी हंगामा मौके पर हुआ जिसके बाद काफी लोग मौके पर एकत्रित हुए। इसके बाद मामला बढ़ा तो सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेहड़ी वाले से बात की और दूसरी तरफ नगर परिषद से कर्मचारी मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचे।
कोट
हमारी टीम शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी। फव्वारा चौक पर रेहड़ी वाले ने जान बूझकर हंगामा किया। टीम ने सिर्फ उसे रेहड़ी को उचित जगह पर खड़ा करने और अतिक्रमण न करने के लिए सचेत किया था। मगर रेहड़ी वाले ने इतनी सी बात पर अपनी रेहड़ी के फल सड़क पर गिराकर हंगामा कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
मुकेश शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद