फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scooterist killed, driver injured in bike accident

Fatehabad News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Scooterist killed, driver injured in bike accident
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर मोटरसाइकिल ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी चालक और पीछे बैठा युवक घायल हो गया। दोनो को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने स्कूटी सवार गांव धिड़ निवासी सुनील को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में योगेश उर्फ यश घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में गांव धिड़ निवासी नंदलाल ने बताया कि उसका बेटा मजदूरी के लिए फतेहाबाद गया था। वीरवार शाम को घर आने के लिए रतिया चुंगी पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसे उसका दोस्त योगेश मिल गया। दोनों स्कूटी पर जब घर आ रहे थे तो रतिया रोड पर ही पंप के पास मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों स्कूटी से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया और योगेश को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। फिलहाल शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed