{"_id":"6228dfa1cb83fa07db20551e","slug":"science-model-of-government-school-student-will-be-installed-in-rashtrapati-bhavan-fatehabad-news-hsr6262524116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन में लगेगा सरकारी स्कूल के छात्र का विज्ञान मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन में लगेगा सरकारी स्कूल के छात्र का विज्ञान मॉडल
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित मॉडल को दिखाता छात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी स्कूल के विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, इसे साबित कर दिखाया है गांव गाजूवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र विशाल ने। विशाल ने ऐसा विज्ञान मॉडल बनाया है जिसका इंस्पायर अवॉर्ड को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये ही नहीं, विशाल का मॉडल राष्ट्रपति भवन में भी लगाया जाएगा। जिले से पहली बार सरकारी स्कूल के किसी छात्र का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। अगर राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित होता है तो राष्ट्रपति अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा।
विद्यार्थी ऊंचाई के हिसाब से बेंच को कर सकेंगे ऊपर-नीचे
इंस्पायर अवार्ड के लिए शिक्षा विभाग ने जिले से आवेदन मांगे थे। जिला स्तर पर प्रतियोगिता के लिए 40 छात्रों के मॉडल चयनित हुए। जिला प्रतियोगिता से 8 मॉडलों को चयनित कर प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जिले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजूवाला के छात्र विशाल का मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विशाल ने ऐसा बेंच बनाया है जो ऊंचाई के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकता है। इससे विद्यार्थी को लिखने और पढ़ने में दिक्कत नहीं होगी। खुद ही बेंच को ऊंचाई के मुताबिक ऊपर-नीचे कर सकता है। इससे फायदा ये है कि सरकार को छोटे से लेकर बड़े विद्यार्थी के लिए अलग-अलग बेंच नहीं खरीदने पड़ेगा। इसके अलावा बेंच के लिए पेड़ भी कटने से बचेंगे।
कोट
राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए जिले के विद्यार्थी का मॉडल चयनित हुआ है। इसे राष्ट्रपति भवन में लगने वाली प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। पहली बार जिले का मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ है जोकि सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
-पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ