फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School van collided with a tree due to steering failure, minor injury to a student, 16 students survived

Fatehabad News: स्टेयरिंग फेल होने पर पेड़ से टकराई स्कूल वैन, एक छात्र को मामूली चोट, 16 विद्यार्थी सुरक्षित बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
School van collided with a tree due to steering failure, minor injury to a student, 16 students survived
भूना। नाढोड़ी रोड पर डीएवी पब्लिक स्कूल भूना की टाटा एस स्कूल वैन स्टेयरिंग फेल होने के कारण कीकर के पेड़ से टकरा गई। इसमें सातवीं कक्षा के एक छात्र को मामूली चोट आई है जबकि अन्य 15 विद्यार्थी सुरक्षित हैं। सभी विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रिंसिपल रजनी यादव मौके पर पहुंचीं और घायल छात्र को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया। चिकित्सक ने छात्र की जांच के बाद जख्मों पर मरहम पट्टी करके छुट्टी दे दी।शनिवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भूना शहर के 16 छात्र-छात्राओं को स्कूल वैन में चालक सतनाम सिंह घर-घर छोड़ने के लिए रवाना हुआ था। मगर स्कूल से निकलते ही 200 मीटर दूर नाढोड़ी रोड पर स्कूल वैन का स्टेयरिंग फेल हो गया और वैन अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकरा गई। इससे वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भिड़ंत होने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने विद्यार्थियों को वैन से बाहर निकाला और चोटों को देखने लगे। वैन में सातवीं कक्षा के एक विद्यार्थी के मुंह व बाजू पर खून बह रहा था, जिसको अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को छुट्टी दे दी गई। घायल छात्र के पिता नरेश कुमार की स्कूल प्रिंसिपल व वैन चालक के साथ गहमागहमी भी हुई। छात्र के पिता का आरोप था कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्कूल वैन को मौके से गायब कर दिया गया। वहीं, प्रिंसिपल रजनी यादव ने अभिभावकों को बताया कि स्कूल वैन की टक्कर को देखकर इसका दूसरे विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पड़ रहा था और स्कूल की छवि भी खराब हो रही थी। इसलिए वैन को एक्सीडेंट स्थल से लाकर स्कूल में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed