{"_id":"618965ab7f1c3c06ec5b974a","slug":"sbi-road-will-be-modeled-from-271-lakhs-there-will-be-service-lanes-on-both-sides-25-types-of-plants-will-be-green-fatehabad-news-hsr616370343","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई रोड 271 लाख से बनेगी मॉडल, दोनों तरफ होंगे सर्विस लेन, 25 तरह के पौधे करेंगे हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई रोड 271 लाख से बनेगी मॉडल, दोनों तरफ होंगे सर्विस लेन, 25 तरह के पौधे करेंगे हरियाली
विज्ञापन
फतेहाबाद में बनने वाले मॉडल रोड की जानकारी देते हुए कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद की एसबीआई रोड जिले पहली मॉडल रोड बनने जा रही है। इस पर करीब 2.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगा। यह रोड 60 फुट चौड़ी होगी और इसके दोनों तरफ 14-14 फुट की सर्विस लेन बनाई जाएगी। इसके साथ ही एक किलोमीटर की इस रोड़ पर रोड सेफ्टी यंत्र लगाए जाएंगे और 25 तरह के पौधे अपनी हरियाली बिखेरेंगेे। एजेंसी ने इस रोड का नक्श तैयार कर नगर परिषद को सौंप दिया है। अब अधिकारियों ने निदेशक को इसका प्रस्ताव भेज दिया है।
जिले में मॉडल रोड बनाने को लेकर सरकार ने खुद नगर परिषद से प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद नगर परिषद ने एजेंसी से रोड का नक्शा व एस्टीमेट तैयार करवाया था। अब एजेंसी ने इस रोड का नक्शा व एस्टीमेट तैयार कर नगर परिषद को सौंप दिया है। इसके तहत इस पर करीब 2.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगा। यह रोड 60 फुट चौड़ी होगी और इसके दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई जाएगी। इसके साथ आधुनिक 45 वाट और 90 वाट की स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। ये लाइटें अंधेरा होने पर अपने आप चलेेंगी और सुबह बंद हो जाएंगी। सुरक्षा को देखते हुए रोड पर सीसीटीवी कैमरे भी होंगे। नप ने निदेशक की मंजूरी के लिए प्रस्ताव स्थानीय नगर निकाय कार्यालय में भेज दिया है।
-------
मॉडल रोड पर ये खर्च होगी अनुमानित राशि
मॉडल रोड पर कार्य अनुमानित खर्च
रोड निर्माण 144 लाख
स्टॉर्म वाटर ड्रेन 34.68 लाख
स्ट्रीट लाइट 48.98 लाख
पाथ वे 14.86 लाख
सजावट 4.97 लाख
रोड सेफ्टी यंत्र 19.40 लाख
रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम 5 लाख
चडीगढ़ की तर्ज पर रोड पर लिखा जाएगा आई लव फतेहाबाद
मॉडल रोड पर बैठने के लिए 20 बेंच लगाए जाएंगे। इसके अलावा साफ-सफाई को देखते हुए यहां पर 30 डस्टबिन भी रखे जाएंगे। मॉडल रोड की शुरूआत पर बड़े शहरों की तर्ज पर नगर परिषद सजावट भी करेगा। चंडीगढ़ की तर्ज पर आई लव फतेहाबाद भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
रोड सेफ्टी के लिए लगेंगे यंत्र :
मॉडल रोड पिछले दिनों उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई रोड सेफ्टी मीटिंग के एजेंडे में भी शामिल है। रोड सेफ्टी को देखते हुए यहां पर यंत्र भी लगाए जाएंगे। रोड पर साइन बोर्ड लगेंगे, जेब्रा क्रॉसिंग होगी। पेंटिंग की जाएंगी। लैंस रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा रोड सेफ्टी की जो भी गाइडलाइन है उसे यहां पूरा किया जाएगा।
शहर के एसबीआई रोड को मॉडल रोड बनाया जा रहा है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार हो गया है और नक्शा भी बनाया गया है। एस्टीमेट को उच्च अधिकारियों की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। फतेहाबाद में पहली मॉडल रोड होगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद