Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Satbir shines in sports after kidney transplant; honored by the Vice President

Fatehabad News: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खेलों में चमके सतबीर, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Satbir shines in sports after kidney transplant; honored by the Vice President
​खिलाड़ी सतबीर सिंह गिजरोइया
बनगांव। गांव सिरढान निवासी ट्रांसप्लांट वॉरियर सतबीर सिंह गिजरोइया को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट गेम्स में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

सतबीर सिंह की कहानी संघर्ष और हौसले की मिसाल है। करीब आठ साल पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके पिता ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। इसके बाद सतबीर ने हार मानने के बजाय खेलों में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अब सतबीर अपनी खेल उपलब्धियों के साथ लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने में भी जुटे हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं है। यह उनके पिता और उन सभी लोगों का सम्मान है जिन्होंने अंगदान कर किसी को नया जीवन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक
सतबीर ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय ट्रांसप्लांट गेम्स में वर्ष 2023 और 2024 में स्वर्ण पदक जीते। बैंकॉक में हुई विश्व ट्रांसप्लांट चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किए। वहीं जर्मनी में आयोजित विश्व ट्रांसप्लांट गेम्स में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। अब वह पांडिचेरी में होने वाली पहली राष्ट्रीय पेंटाक चैंपियनशिप में पदक जीतने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed