{"_id":"648df09c0d16a253c601a664","slug":"sarpanchs-and-farmers-showed-black-flags-to-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-fatehabad-news-c-21-hsr1003-158979-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला काे सरपंचों और किसानों ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला काे सरपंचों और किसानों ने दिखाए काले झंडे
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव पीलीमंदोरी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाते सरपंच व किसान।
फतेहाबाद। फतेहाबाद के कई गांवों के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का शनिवार को गांव पीलीमंदोरी में सरपंच एसोसिएशन व किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाया और कार से नीचे उतरकर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। मगर नारेबाजी अधिक होने के कारण दुष्यंत ने उनके प्रतिनिधिमंडल को सरपंच धर्मवीर के भाई सुभाष के घर बुलाकर उनकी बात सुनी। उपमुख्यमंत्री जब अपने काफिले के साथ गांव के कार्यक्रम में जा रहे थे तो अवरोधक व रस्सियों से निकलकर एक युवक ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास भी किया।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री के शनिवार को भट्टू और भूना खंड के छह गांवों में कार्यक्रम थे, पहला कार्यक्रम गांव पीलीमंदोरी में था। उनके आगमन को लेकर सरपंच एसोसिएशन व किसान संघर्ष समिति ने पहले से ही विरोध का एलान किया था। विरोध के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अवरोधक लगाकर प्रदर्शनकारियों को सड़क किनारे बिठा दिया गया। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता व भट्टू कलां खंड के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया भी सरपंचों के साथ गांव में पहुंच गए। गांव के सरकारी स्कूल में जैसे ही उपमुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करने के बाद अगले कार्यक्रम में जाने लगे तो प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध शुरू कर दिया और नारेबाजी की। विरोध के चलते एक ग्रामीण तो डिप्टी सीएम की कार तक पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर अलग किया। डिप्टी सीएम ने कार रुकवाकर विरोध कर रहे सरपंचों व ग्रामीणों से बात की। करीब दो मिनट तक वह उनके बीच रुके रहे, लेकिन नारेबाजी के चलते उन्होंने सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को सरपंच धर्मवीर के भाई सुभाष के घर बुलाकर उनकी पूरी बात सुनी।
सरपंचों ने दिए कई सुझाव
चंद्रमोहन पोटलिया ने डिप्टी सीएम को बताया कि सरपंचों को चोर लुटेरा बताया जा रहा है। गांवों में विकास कार्यों के टेंडर नहीं लग रहे हैं। ग्रामीण सरपंचों से मांग कर रहे हैं कि काम करवाओ, लेकिन उनको उल्टा जवाब मिलता है कि बजट नहीं है। स्टाफ की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। किरढ़ान गांव के सरपंच राजेश ने कहा कि ठेकेदार एचएसआर रेट में काम कर रहे हैं जबकि सरपंच डीसी रेट में काम करवाते हैं। जिस चीज पर ठेकेदार 10 रुपये खर्च करता है, सरपंच वह काम डेढ़ रुपये में करवा सकते हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जब तक आप बताएंगे नहीं तब तक कैसे काम करवाएंगे। दो दिन छुट्टी है, सोमवार को फतेहाबाद के पंचायत विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उनसे बातचीत की जाएगी कि काम क्यों नहीं हो रहे हैं। सरपंचों ने ई-टेंडरिंग सहित सभी मुद्दे उनके सामने रखे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
गांव किरढ़ान के मुख्य चौक पर जनसभा हुई स्थगित
सरपंचों व ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए उप मुख्यमंत्री के गांव किरढ़ान के मेन चौक पर होने वाली जनसभा को स्थगित कर दिया गया। हालांकि उप मुख्यमंत्री ने इस गांव में अपने कार्यकर्ताओं के घर जलपान जरूर लिया। सरपंच एसोसिएशन यहां पर भी विरोध करने वाली थी, लेकिन जनसभा स्थगित होने पर उन्होंने भी गांव में विरोध-प्रदर्शन को रद्द कर दिया।
बिपरजॉय में मछुआरा मरा तो भी हरियाणा में आंदोलन होगा
गांव खाबड़ा कलां में लोगों को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में कहीं कुछ भी हो जाए, हर बात के लिए हरियाणा को ही आंदोलन का केंद्र बनाया जाता है। इसके पीछे राजनीति है। गुजरात में आए बिपरजॉय तूफान में मछुआरा मरा तो भी हरियाणा में आंदोलन होगा।