फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch, former sarpanch and four nominated in the disputed plot case. Case filed against 15-20 others

Fatehabad News: विवादित प्लाट को लेकर मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच सहित चार नामजद, 15-20 अन्य पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch, former sarpanch and four nominated in the disputed plot case. Case filed against 15-20 others
भट्टूकलां (फतेहाबाद)। भट्टूमंडी में छह मरले के विवादित प्लाट को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने जितेंद्र निवासी किरढान की शिकायत पर गांव भट्टूकलां के मौजूदा सरपंच व पूर्व सरपंच सहित चार को नामजद व 15- 20 अन्य के खिलाफ मारपीट करने, चोरी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव किरढान निवासी जितेंद्र ने आरोप लगाया कि भट्टूमंडी में उसकी माता के नाम छह मरले का प्लाट है, जहां वह मकान बनाकर रह रहा था। आरोप है कि तीन दिसंबर को गांव भट्टूकलां के सरपंच प्रहलाद, पूर्व सरपंच रोशन लाल, अर्जुन सिंह, अमित व 15- 20 अन्य ने उस पर जानलेवा हमलाकर उसे घायल कर दिया। वहीं, जेसीबी से उसका मकान गिराकर सामान व 40 हजार 250 रुपये ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इससे पूर्व, पुलिस ने भट्टूकलां के संरपच प्रहलाद की शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। इसके बाद एक वीडियो वायरल हो गई, जिसमें दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलते दिख रहे हैं और फिर कई लोग मिल कर जितेंद्र की पिटाई कर रहे हैं। मौके पर जेसीबी भी है। इस पर पुलिस ने अब जितेंद्र की शिकायत पर सरपंच व पूर्व सरपंच सहित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed