फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch angry over not getting work up to five lakhs, met CEO

Fatehabad News: पांच लाख तक के काम न होने पर गुस्साए सरपंच, सीईओ से की मुलाकात

Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch angry over not getting work up to five lakhs, met CEO
जिला परिषद के सीईओ से मिलने पहुंचे फतेहाबाद खंड के सरपंच।
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने सरपंचों को पांच लाख तक के काम करने का अधिकार दिया है। मगर पांच लाख तक के भी काम नहीं हो रहे हैं। इससे गुस्साए फतेहाबाद खंड के 25 से अधिक सरपंच मंगलवार को जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल के कार्यालय पहुंच गए। सरपंचों का आरोप है कि उनका काम नहीं हो पा रहा है। सरकार ने पहले दो लाख रुपये तक के काम सरपंच व पंचायत के जरिये करवाने की बात कही थी, हमने वह भी बात मान ली। उसके बाद सरकार ने पांच लाख रुपये तक का काम सरपंचों को दिया हुआ है, लेकिन वह भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

गांव मताना के सरपंच दलबीर सिंह, फतेहाबाद खंड के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मोहन गढ़वाल, गांव भोडियाखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि अनिल गढ़वाल व अन्य गांवों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जब से ग्रामीण सरकार बनी है, तब से उनके काम नहीं हो रहे हैं। गांवोंं में हालात खराब हैं और ग्रामीण उनको काम के लिए कह रहे हैं। सरकार ने जो भी नियम बनाए हैं, वह उनके साथ रहे हैं, लेकिन उनको सही तरीके से किसी भी प्रकार का कोई ढंग से जवाब नहीं दिया जा रहा है। गांवों में अब हम पांच लाख तक के काम भी नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ज्यादा परेशान हो गए हैं, इसलिए विरोध करना आरंभ किया है। बैठक में जिला परिषद के सीईओ कुलभूषण बंसल व कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह ने सभी सरपंचों को आश्वासन दिया कि सरपंच अपनी हर बात लिखित में उनके पास दें, वह कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन


सरपंचों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मिलने आया था। काम को लेकर कुछ कमी है, जिसको ठीक किया जाएगा और सरपंचों से उनके लिखित में कामों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण बंसल, सीईओ, जिला परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed