फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sardar Patel was the architect of modern India

Fatehabad News: आधुनिक भारत के शिल्पकार थे सरदार पटेल

Fri, 31 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was the architect of modern India
रन फॉर यूनिटी में भाग लेते पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली व अन्य। संवाद
टोहाना। भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उपमंडल परिसर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आंबेडकर चौक से हुआ, जहां सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इसके पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी, उनके संघर्षपूर्ण जीवन और भारत को एक सूत्र में पिरोने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। दौड़ में विद्यालयों के विद्यार्थी, कॉलेज के छात्र, युवा, खेल प्रशिक्षक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आज का दिन केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें यह याद दिलाने का भी दिन है कि एकता में ही शक्ति है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। स्वतंत्रता के समय भारत 562 रियासतों में बंटा हुआ था, लेकिन सरदार पटेल की दूरदर्शिता, कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण सभी रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और भारत एक राष्ट्र के रूप में खड़ा हुआ। इसी अदम्य साहस और राष्ट्रीय समर्पण के कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन नरेश बांसल, डीएसपी उमेद सिंह, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि बलदेव सैनी, तहसीलदार सन्नी दलाल, रमेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed