फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Santosh Devi of Ratia lost two sons and husband due to intoxication

नशे की मार: संतोष देवी ने नशे के कारण दो बेटों और पति को खोया, घर भी बिक गया

Fri, 01 Jul 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह विपिन चावला, संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
विपिन चावला, संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 01:38 AM IST
सार

पिछले चार सालों में संतोष देवी ने दो बेटों और पति को खो दिया है। वहीं, दामाद के भी नशेड़ी होने के चलते अपनी बेटी को भी अपने पास रखने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Santosh Devi of Ratia lost two sons and husband due to intoxication
नशे के कारण खोए दो बेटों के फोटो दिखाती संतोष देवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब बॉर्डर के साथ लगते हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में नशे के कारोबार ने गांव से लेकर शहर के वार्डों तक में अपने पांव पसार लिए हैं। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने कई परिवारों को उजाड़ने का काम किया है।

विज्ञापन


रतिया शहर के वार्ड नंबर 12 की निवासी बुजुर्ग महिला संतोष देवी का भी नशे ने पूरा घर परिवार उजाड़ दिया। नशे के चलते जहां संतोष देवी का अपना मकान बिक गया, वही पिछले चार सालों में दो बेटों और पति को खो दिया है। वहीं, दामाद के भी नशेड़ी होने के चलते अपनी बेटी को भी अपने पास रखने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


संतोष देवी अब किराए के एक छोटे से कमरे में अपने छोटे बेटे, बेटी और दोहते सहित चार लोगों के साथ रह रही है। हालत यह हो गई है कि छोटे से मकान में बने बाथरूम और टॉयलेट में दरवाजा लगा पाना भी मुनासिब नहीं है। दरवाजे की जगह चद्दर लपेटकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों के परिवार का खर्चा संतोष देवी का 20 वर्षीय सबसे छोटा बेटा जग्गा मेहनत मजदूरी करके बमुश्किल चला रहा है। प्रशासन से बढ़ते नशे पर रोक लगाने की गुहार लगाते हुए विधवा संतोष देवी कहती हैं कि नशे के कारण उसने अपने खो दिए हैं, लेकिन प्रशासन अगर गंभीरता से नशे पर रोक लगाएं तो कई अन्य परिवार उजड़ने से बच जाएंगे।

नशे में मकान बिका और परिवार खोया
संतोष देवी बताती हैं कि कुछ साल पहले तक उसका भरा पूरा परिवार था। वह वार्ड नंबर 14 में रामनगर कॉलोनी में बनाए अपने मकान में पति और तीन बेटों व एक बेटी के साथ रहती थी। कॉलोनी में नशेड़ी युवाओं की संगत के चलते उसका बड़ा बेटा जगसीर उर्फ भोला नशे का आदी हो गया। नशा न मिलने के चलते 21 जून 2018 को उसके बेटे जगसीर ने आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत के बाद उसके पति चेतराम और छोटा बेटा कृष्ण शराब का नशा करने लगे। इसके चलते पति चेतराम की दिसंबर 2018 में मौत हो गई। पिता की मौत के बाद छोटा बेटा कृष्ण भी चिट्टे सहित अन्य नशे की दलदल में धंसने लगा। इस कारण उनका अपना मकान भी बिक गया। नशे की लत काबू नहीं रही तो 29 मई को कृष्ण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह नशे ने उसका पूरा परिवार की उजाड़ कर रख दिया।
 
नशे के कारण गर्भवती पत्नी ने ले लिया था तलाक
संतोष देवी के अनुसार उसके बेटे कृष्ण का कुछ समय पहले विवाह भी हो गया था और उसकी पत्नी गर्भवती थी। मगर कृष्ण के नशे की आदतों के कारण उसकी पत्नी तंग हो गई और उसकी गर्भवती पत्नी ने कृष्ण से तलाक ले लिया। वह अपने परिजनों के साथ चली गई थी। तलाक लेने के बाद पत्नी को बच्चा हुआ। मगर बाद में उसने किसी और गांव में दूसरी शादी कर ली।
 
दमाद भी निकला नशेड़ी
संतोष देवी अपने दुखड़े को ब्यां करते हुए बताती हैं कि उसने अपनी बेटी ऊषा का विवाह कुछ समय पहले हिसार जिले के गांव में किया था। बेटा का 10 साल का बेटा भी है। मगर उनका दामाद भी नशे का आदी है। उसकी बेटी के साथ हर रोज मारपीट करता था। इसके चलते कुछ समय पहले वह तंग आकर अपनी बेटी को अपने घर ले आई।
 
कॉलोनी में कमेटी बनाकर लगाएंगे ठीकरी पहरा
वार्डा नंबर 12 के नवनिर्वाचित पार्षद सतपाल डडवाल का कहना है कि उनके वार्ड और उसके आसपास नशे का चलन काफी बढ़ गया है। इसके चलते उसने कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर फैसला लिया है कि नशे को रोकने के लिए वार्ड में कमेटी का गठन करके ठीकरी पहरा लगाएंगे और प्रशासन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। नशे की जद्द में आए युवकों की पहचान करके उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भेजेंगे।


नशे के खिलाफ जिले के साथ-साथ प्रदेश में एक्शन प्लान तैयार किया गया है। 18 विभागों को मिलाकर वार्ड लेवल पर आमजन के सहयोग से कमेटी बनाई जाएगी, जो नशा करने वाले युवकों को चिह्नित करके उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजकर नशा छुड़वाने का प्रयास करेगी। नशे का कारोबार करने वालों की पहचान करके उन पर कार्रवाई करने में भी सहयोग करेगी। - सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी फतेहाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed