फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sansad nidhi kosh, 2.5 crores rupees will expenditure in fatehabad, fatehabad

सांसद निधि कोष से जिला में खर्च होंगे अढ़ाई करोड़ रुपये

Sun, 14 Aug 2016 01:32 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 14 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
sansad nidhi kosh, 2.5 crores rupees will expenditure in fatehabad, fatehabad
करोड़ो रुपए का आया चंदा
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी के चेयरमैन और सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने जनस्वास्थ्य विभाग से कहा कि वे जिला में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए। इसके अलावा जिन गांवों में जलापूर्ति के लिए नई पाइपलाइन डालनी हो, उसका प्रस्ताव भी तैयार करके भेजे ताकि सांसद निधि से उस  पर काम करवाया जा सके। सांसद रोड़ी शनिवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा क्षेत्रों में अढ़ाई करोड़ रुपये सांसद निधि कोष के तहत विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विभाग अपने-अपने विभागों की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तुरंत भिजवाए ताकि उन पर कार्य शुरू किया जा सके। सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ढाणियों में सांसद निधि कोष के तहत बिजली उपलब्ध करवाए जाने के मंजूर प्रस्ताव पर जल्द काम शुरू करें और अपनी रिपोर्ट 20 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय में दें। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सड़क, खेल, यातायात सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अथक प्रयास करें और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए अधिकारी ईमानदारी से कार्य करें।
विज्ञापन


  ये रहे मौजूद
  बैठक में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, डीसी एनके सोलंकी, एडीसी डॉ. जेके आभीर, जिला परिषद अध्यक्ष गीता नांगली, उपमंडलाधीश संतलाल पचार, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीडीपीओ राजेश खोथ, कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा, सुभाष भांभू, हेमंत मित्तल, नप प्रधान दर्शन नागपाल, डॉ. काशीराम, सदस्य सरदारी लाल शर्मा, सरपंच शारदा, रोशन लाल, सुदेश पपला, एपीओ रणजीत सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिया, डीएसडब्ल्यूओ इंद्रा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed