फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanjay became the district president of Youth Congress by getting 1488 votes

Fatehabad News: संजय 1488 वोट लेकर बने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sanjay became the district president of Youth Congress by getting 1488 votes
संजय ठरवा
फतेहाबाद। कांग्रेस ने युवा जिलाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र के हलका अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। सोमवार देर रात को जारी चुनाव परिणाम में युवा जिलाध्यक्ष के साथ-साथ तीनों विधानसभा सीटों के हलका अध्यक्ष भी बनाए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कांग्रेस की प्रदेश महिला विंग में जिले के गांव किरढ़ान निवासी एडवोकेट चितवन गोदारा महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी हैं। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव ठरवा निवासी संजय कुमार युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस की सदस्यता की प्रक्रिया दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक चली थी। मई महीने में नामांकन की छंटनी की गई और 16 जून की रात को परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने किसको मिले कितने वोट

कांग्रेस की जारी हुई सूची के तहत संजय को 2281 में से 1488 वोट मिले। इससे पहले संजय ठरवा यूथ कांग्रेस के टोहाना हल्का अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, राजेश 330 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा टोहाना, फतेहाबाद व रतिया के हल्का प्रधान भी चुने गए हैं। जांडली कलां के सुरेश कुमार नंबरदार 534 वोट लेकर टोहाना हलका अध्यक्ष बने हैं। टोहाना हल्का अध्यक्ष पद के लिए 616 वोट डाले गए थे। इनमें से 534 अकेले सुरेश नंबरदार को मिले। इसी तरह रतिया में 603 वोट डाले गए थे। इनमें से 574 वोट लेकर राजविंदर सिंह प्रधान बने हैं जबकि फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रधान के लिए 1062 वोट डाले गए थे। इनमें से 742 वोट लेकर कुलविंदर हलका अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed