{"_id":"6ad8f8c494c17afa62098195","slug":"samples-of-six-food-items-were-collected-in-bhuna-to-curb-adulteration-during-the-festive-season-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163382-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
Wed, 21 Oct 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
भूना में सैंपल लेते हुए अधिकारी स्त्रोत विभाग
भूना। त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को भूना में जांच अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि राठी ने बताया कि विभाग की टीम ने एक डेयरी से मिश्रित दूध, देसी घी और पनीर के नमूने लिए। इसके अलावा एक मिठाई की दुकान से खोया बर्फी और बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। वहीं एक रसगुल्ला निर्माण इकाई से रसगुल्ले का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रवि राठी ने दुकानदारों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और खाद्य कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस बनवाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।