फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Saman village has been facing drinking water crisis for the last ten days

Fatehabad News: समैन गांव में दस दिनों से पेयजल संकट

Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Saman village has been facing drinking water crisis for the last ten days
गांव समैन में खेतों में लगे ट्यूबवेल का पानी ड्रम में भरकर लाते हुए ग्रामीण।
समैन। गांव समैन में पिछले करीब दस दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि दैनिक जरूरतें भी मुश्किल से पूरी हो रही हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में पीने से लेकर कपड़े धोने व दैनिक जरूरतों के लिए पानी नहीं है। ग्रामीण रामफल, जसमेर सिंह, काला, जोशी, ओम प्रकाश, राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल गांव में पीने के पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने ले लिए सुबह ही पीने के पानी की जुगत में लग जाते है। खेतों में लगे ट्यूबवेल से ड्राम भरकर पानी ला रहे है। गर्मी में उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा। सरकार को उनकी इस समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


-----------





टैंकों में भरा पानी फिर भी सप्लाई नहीं

गांव समैन में मुख्य जलघर में तीन टैंक बने है। शुक्रवार शाम को माइनर में पानी छोड़े जाने के बाद इन टैंकों में पानी भरा गया है लेकिन फिर भी कई क्षेत्रों में सप्लाई बहाल नहीं हुई है। इसके अलावा नांगला रोड पर बन रहे नए जलघर का अभी तक 20 फीसदी तक काम बचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जलघर का निर्माण कर रहे ठेकेदार की करीब डेढ़ करोड़ की राशि भी अटकी हुई है। इस जलघर का निर्माण कार्य पूरा होते ही गांव में पीने के पानी की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------





-माइनर में पानी नहीं आने के कारण गांव में पीने के पानी की थोड़ी बहुत समस्या बनी थी। अब माइनर में पानी आने के बाद टैंकों में भर दिया गया है व सप्लाई नियमित रूप से चालू कर दी गई है।

- अजय ढुल, जेई जनस्वास्थ्य विभाग समैन सर्किल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed