{"_id":"68d6d0fa3ca042e2d006e976","slug":"salaries-are-not-paid-on-time-a-memorandum-was-submitted-to-the-deputy-commissioner-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141034-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समय पर नहीं मिलता वेतन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समय पर नहीं मिलता वेतन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को एमएम महाविद्यालय के शिक्षकों ने समय पर वेतन नहीं मिलने सहित अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। फतेहाबाद यूनिट के उपप्रधान डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्राध्यापकों ने शिक्षण कार्य के साथ-साथ काले बिल्ले लगाकर भी विरोध जताया और एसोसिएशन की राज्यस्तरीय मुहिम में अपना समर्थन दिया। प्राध्यापकों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को भी सौंपा।
उन्होंने कहा कि 97 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के कर्मचारियों को वेतन, अवकाश नकदीकरण और ग्रेच्युटी बजट विधानसभा में पारित होने और वित्त विभाग से अनुमोदित होने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलता है। कई बार वेतन 2-3 माह तक लंबित हो जाता है। धरनारत प्राध्यापकों ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की भी मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे अपने आंदोलन तेज करेंगे।
इस दौरान प्रो. विनोद कुमार सचिव, डॉ. विजय गोयल, डॉ. मीनाक्षी कोहली, प्रो. प्रतिभा मखीजा, डॉ. रोबिन आनंद आदि शामिल हुए ।