फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sadar police registered the case, investigation started

Fatehabad News: लोन की राशि मंजूर करवाकर फाइनेंकर्मी ने दुकानदार के खाते निकाले 4.85 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Sadar police registered the case, investigation started
फतेहाबाद। गांव दरियापुर में एक खाद, बीज, स्प्रे विक्रेता से लोन की राशि की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में दरियापुर निवासी दुकानदार रमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने फाइनेंस कर्मी बंटी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खाद विक्रेता दुकानदार ने बताया कि उसकी दरियापुर बस स्टैंड पर खाद, बीज व स्प्रे की दुकान है। उसने बताया कि 18 अक्टूबर 2022 को बंटी उसकी दुकान पर आया और उसे लोन दिलवाने की बात कही। इसके बाद उसके खाते में फाइनेंस कंपनियों ने लोन की कुल राशि 4 लाख 85 हजार ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि बंटी ने धोखे से उसका मोबाइल लेकर इस लोन की राशि को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। उसने बैंक जाकर खाते की डिटेल निकाली तो उसे पता चला कि आरोपी ने कंपनियों से लोन दिलवाकर उसके फोन का इस्तेमाल कर उपरोक्त लोन की राशि को ऑनलाइन अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का पता चलने के बाद उसने आरोपी लोन की राशि वापस करने की मांग की तो आरोपी ने उसे धमकी दी की अगर उसने पुलिस को शिकायत दी तो वह उसे अपनी पत्नी से छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसवा देगा। पुलिस ने फिलहाल धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed