फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SAD district president's car attacked

Fatehabad News: शिअद जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर किया हमला

Sat, 13 Dec 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
SAD district president's car attacked
गाड़ी पर हमला मामले में जानकारी देते जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। भूना रोड निवासी शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मास्टर सुखविंदर सिंह पर स्विफ्ट कार सवार पांच युवकों ने हमला कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस की टीम थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
जिला प्रधान सुखविंद्र सिंह ने बताया कि जब वह गांव अकांवली से चंदड़ के रास्ते टोहाना आ रहे थे तो गोविंदपुर से थोड़ा आगे बाईपास के बीच पहुंचे तो स्विफ्ट डिजायर कार से पांच लड़के उतरे। उनके हाथ में लोहे की रॉड और पिस्तौल थी। आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सुखविंद्र ने इस हमले को देखते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है और कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो प्रशासन के खिलाफ धरना देने की चेतावनी दी है। जांच अधिकारी प्रहलाद ने कहा कि इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed