फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sacrilege of Guru Granth Sahib in Ratia Fatehabad people caught the accused

हरियाणा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी: घटना के बाद तनाव का माहौल, भारी पुलिस तैनात, लोगों ने दबोचा आरोपी

Mon, 02 Dec 2024 07:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

हरियाणा में फतेहाबाद में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गांव में भारी पुलिस तैनात किया गया है। वहीं लोगों ने आरोपी युवक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
Sacrilege of Guru Granth Sahib in Ratia Fatehabad people caught the accused
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअबदी की घटना हुई है। रतिया के गांव स्कूल ढाणी लांबा स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। मामले में क्षेत्र में सिख संगत में बढ़ रहे रोष के बाद सोमवार को गांव के गुरुद्वारे में हरियाणा व पंजाब की सिख संगत की महापंचायत हुई।

विज्ञापन


शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, सोमवार सुबह महापंचायत शुरू होते ही आरोपी को सिख समाज द्वारा साथ लगते गांव घासवां में नहर के पास से दबोच लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसको गुरुद्वारा साहिब लाया गया। वहां मौजूद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान जाखल के गांव शकरपुरा निवासी विजय के रूप में हुई है। आरोपी को गुरुद्वारे में जैसे ही पुलिस टीम ने कमरे में बिठाया तो सिख संगत में रोष फैल गया। वहां मौजूद विशेषकर पंजाब की जत्थेबंदियों की सिख संगत पुलिस के सामने आ गई और आरोपी को उन्हें सौंपने और सिख संगत द्वारा ही सजा देने की बात कही। 
विज्ञापन




वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने लोगों को आगे जाने से रोका तो वहां भारी तनाव हो गया। पूरे मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम जगदीश चंद्र व डीएसपी संजय सिंह और पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिख संगत को समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और वहां मौजूद बुद्धिजीवी लोगों ने मामले को शांत किया। एसडीएम जगदीश चंद्र के आश्वासन पर कड़ी कार्रवाई करने और 15 सदस्यीय कमेटी गठित करने के बाद सिख समाज के लोग शांत हुए और आरोपी को पुलिस टीम के साथ वहां से जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गांव स्कूल ढाणी लांबा के गुरुद्वारा दशमेश सभा की प्रबंधक कमेटी ने रविवार देर शाम को आरोप लगाया था कि एक शख्स ने दिन में गुरुद्वारा साहिब में घुसकर गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर बेअदबी की है। गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब ऊपरी मंजिल पर सुशोभित हैं। गुरुद्वारा के सेवादार नीचे थे, इस दौरान एक शख्स माथा टेकने के लिए ऊपर गया और बाद में वापस आ गया। इसके बाद ऊपर कोई नहीं गया। शाम को जब सेवादार ऊपर गए तो वहां पावन अंग फटा मिला। इसके बाद युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने रात को पलविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।


आरोपी बोला- चोरी करने गया था 
एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जब उस व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पुलिस को उसने बताया है कि वह नशे का आदी है और चोरी करने के लिए ही गुरुद्वारा साहिब में आया था। एसडीएम के अनुसार प्रशासन इसके अलावा भी अन्य एंगल से पूरे मामले की जांच करेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपी को पुलिस प्रशासन को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed