{"_id":"6a21ba54b9ba98a719060781","slug":"sachin-murder-case-all-five-accused-were-trying-to-escape-to-haridwar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155116-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन हत्याकांड : हरिद्वार भागने की फिराक में थे पांचों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन हत्याकांड : हरिद्वार भागने की फिराक में थे पांचों आरोपी
Thu, 04 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
भूना। सचिन उर्फ चिन्ना हत्याकांड में सीआईए और भूना पुलिस की टीम ने बुधवार देर शाम कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर के तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में खैरी चौक निवासी प्रवेश उर्फ मिचू, कंबोज मोहल्ला निवासी कार्तिक उर्फ कारु, दीपक उर्फ बिल्ला, वार्ड 1 निवासी संजय उर्फ चिड़ीमार तथा वार्ड 9 निवासी अमन की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के बाद हरिद्वार भागने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी दीपक उर्फ बिल्ला ने बताया कि सचिन उर्फ चिन्ना के साथ उनका पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी दो-तीन बार झगड़े हो चुके थे। इसी रंजिश के चलते चिन्ना को सबक सिखाने के उद्देश्य से मारपीट की गई थी। हालांकि आरोपियों का दावा है कि उनकी उसे जान से मारने की मंशा नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक हमलावर हत्या और हत्या प्रयास जैसे मामलों में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। वहीं इस मामले में अभी पांच नामजद और करीब 15 अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
-
15 साल की उम्र से अपराध की राह पर दीपक उर्फ बिल्ला
हिसार रोड निवासी दीपक उर्फ बिल्ला पिछले छह वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास, हवाई फायरिंग, अवैध हथियार रखने, मारपीट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित छह प्राथमिकी दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार 6 अक्तूबर 2021 की रात को ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड से पहले दीपक उर्फ बिल्ला ठेकेदार के कार्यालय की रेकी में शामिल था। थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि पुलिस अब रिमांड के दौरान पूरे नेटवर्क और वारदात की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।