फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   sabsidy, aadhar card, hold, fatehabad, harayana

आधार कार्ड फीड न हुआ, तो एक जुलाई से तीन महीने के लिए सब्सिडी हो जाएगी होल्ड

Mon, 13 Jun 2016 11:46 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 13 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 एलपीजी सिलेंडर पर ऑनलाइन सब्सिडी पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन सख्ती करने जा रहा है। अब ऐसे उपभोक्ताओं की एक जुलाई से गैस सब्सिडी रोकी जा रही है, जिनके अभी तक आधार कार्ड एलपीजी पोर्टल पर फीड नहीं हुए हैं। सख्ती के साथ थोड़ी सहूलियत भी दी जा रही है। उपभोक्ताओं के पास अगर आधार कार्ड नहीं है, तो वह फ्रेश केवाईसी फार्म एजेंसी में जमा करवा सकता है। इस संबंध में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

        जारी आदेशों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के अभी तक एलपीजी पोर्टल पर आधार कार्ड फीड नहीं हुआ है, तो एक जुलाई से उनकी सब्सिडी रोक ली जाए और उन्हें बाजार भाव पर रिफिल दिया जाए। एक जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक उपभोक्ता की सब्सिडी को होल्ड पर रखा जाए। अगर फिर भी उपभोक्ता आधार कार्ड जमा नहीं करवाता है, तो उसकी होल्ड पर रखी गई सब्सिडी को लैप्स कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे आगे से नॉन सब्सिडी सिलेंडर दिया जाए।
विज्ञापन


आधार कार्ड न होने पर देना होगा स्पष्टीकरण:
अगर उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे फ्रेश केवाईसी फार्म जमा करवाना होगा। इसमें स्पष्टीकरण देना होगा कि उसका आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है। अगर ऐसा न करने पर तीन महीने होल्ड पर रखी सब्सिडी लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 प्रतिशत उपभोक्ताओं के जमा नहीं हुए आधार कार्ड:
एलपीजी सिलेंडर के मौजूदा रेट के अनुसार उपभोक्ताओं को बाजार भाव 566 रुपये 50 पैसे के हिसाब से दिया जाता है। इसके बाद 145 रुपये उपभोक्ता के बैंक खाते में सब्सिडी दी जा रही है। एजेंसी संचालकों के अनुसार उपभोक्ता को बैंक तथा एजेंसी पर दोनों जगह आधार कार्ड जमा करवाना जरूरी है। अगर दोनों जगह पर आधार कार्ड जमा नहीं हो, तो सब्सिडी मिलने में अड़चन आ सकती है।


भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन की तरफ से आदेश आए हैं कि उपभोक्ता का अगर आधार कार्ड एलपीजी पोर्टल पर जमा नहीं है, तो उसकी एक जुलाई से 30 सितंबर तक सब्सिडी होल्ड कर दी जाए। उसके बाद सब्सिडी लैप्स हो जाएगी। उपभोक्ता के पास अगर आधार कार्ड नहीं है, तो वह स्पष्टीकरण दे सकता है। एजेंसी में अभी तक 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जमा हुए हैं।
       कर्मबीर मैनेजर
    श्रीबाला जी इंटरप्राइजेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed