{"_id":"6a6a32b4494c4831ad04a9ef","slug":"rules-apply-only-to-the-common-people-questions-on-police-vehicle-parking-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-158306-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नियमों की लक्ष्मण रेखा...शर्तें सिर्फ आमजन पर लागू, पुलिस वाहनों की पार्किंग पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नियमों की लक्ष्मण रेखा...शर्तें सिर्फ आमजन पर लागू, पुलिस वाहनों की पार्किंग पर सवाल
Wed, 29 Jul 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी गाड़ी को क्रेन से जोड़ते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। शहर में नो पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। बीते शनिवार से यातायात पुलिस क्रेन की मदद से गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चला रही है। पिछले पांच दिनों में करीब 30 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस की क्रेन नियमित रूप से मुख्य बाजारों में पहुंचकर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटाने और चालान करने की कार्रवाई कर रही है। हालांकि इस सख्ती के बीच पुलिस विभाग के ही कुछ वाहन नियमों के दायरे से बाहर खड़े नजर आने से सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की उम्मीद की जाती है तो पुलिस विभाग को भी इसका पालन करते हुए उदाहरण पेश करना चाहिए। उनका कहना है कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए तभी व्यवस्था पर लोगों का भरोसा मजबूत होगा।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी जय सिंह ने बताया कि नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े पुलिस वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस पूरे शहर में निष्पक्ष रूप से नियमों का पालन सुनिश्चित कर रही है। संवाद