{"_id":"69a9bf98dcc895b7360cc7ec","slug":"ruckus-erupts-during-phag-festival-over-30-injured-ent-and-skin-opd-doubles-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149619-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फाग पर हुई हुड़दंगबाजी, 30 से ज्यादा लोग घायल, ईएनटी-स्किन की ओपीडी दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फाग पर हुई हुड़दंगबाजी, 30 से ज्यादा लोग घायल, ईएनटी-स्किन की ओपीडी दोगुना
Thu, 05 Mar 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगारिक अस्पताल में ईएनटी मरीजों का उपचार करते हुए संवाद
फतेहाबाद। फाग का पर्व बुधवार को जहां कई स्थानों पर रंग और उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं कुछ जगहों पर हुड़दंग और झगड़ों ने शांति व्यवस्था को भी प्रभावित किया। रंग खेलने के दौरान हुई कहासुनी और लापरवाही के कारण कई लोग चोटिल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
नागरिक अस्पताल में फाग के दिन 30 लोग दाखिल हुए हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कबीर बस्ती निवासी पतासो देवी, हंस कॉलोनी निवासी राजकुमार और आनंद कुमार, रतिया कॉलोनी निवासी कैलाश, हिजरावां कलां निवासी राजकुमार, कीर्ति नगर निवासी सतपाल और नवीन, पुराना बस स्टैंड निवासी शारदा, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी कुसुम, बीघड़ निवासी राजकुमार, स्वामी नगर निवासी मुकेश उपचार के लिए दाखिल हुए हैं।
इसके अलावा फतेहाबाद निवासी रीटा, हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी पुष्पा, देवी रानी और संजय कुमार, वाल्मीकि चौक निवासी राजबीर, अशोक नगर निवासी तनुज तथा मानावाली निवासी सुनील और कुलदीप भी अस्पताल पहुंचे। अधिकांश लोग रंग खेलने के दौरान हुए झगड़ों या गिरने से घायल हुए। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-
मकान में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े
थाना सदर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गांव ढाणी बिंजा लांबा में एक मकान में छापा मारा। पुलिस ने वहां से जुआ खेलते हुए 10 लोगों को काबू कर वहां से 29,925 रुपये बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 4/5 मार्च की रात उपनिरीक्षक अमित कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ बस अड्डा ढाणी बिंजा लांबा क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रामनिवास निवासी ढाणी बिंजा लांबा अपने मकान में कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहा है। इस पर पुलिस टीम सर्च वारंट लेकर बताए गए मकान पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए वहां से 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
-
कान में रंग और पानी जाने से बढ़ी परेशानी
ईएनटी (कान, नाक, गला) और स्किन रोग विभाग की ओपीडी वीरवार को सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी रही। रंगों और केमिकल युक्त गुलाल के कारण आंखों में जलन, त्वचा पर एलर्जी और कान-नाक संबंधी समस्याओं के मरीज अस्पताल में पहुंचे। ईएनटी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि उनकी ओपीडी में 15 मरीज कान में पानी और रंग जाने से शुरू हुए दर्द के उपचार के लिए पहुंचे। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर ने बताया कि ओपीडी अन्य दिनों की तुलना में दोगुनी रही है। ओपीडी में 25 से 30 मरीज त्वचा पर रंग के कारण हुई एलर्जी के उपचार के लिए पहुंचे।
-
दो घंटे बंद रही एक्सरे सुविधा
नागरिक अस्पताल में वीरवार को भी एक्सरे सुविधा प्रभावित हुई। सॉफ्टवेयर में दिक्कत के कारण सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक डिजिटल एक्सरे बंद रहे। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार को भी अस्पताल में सॉफ्टवेयर बंद होने के कारण सुविधा प्रभावित हुई थी। वीरवार को इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी दिक्कत को ठीक किया।