फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR sampling stopped for five days

Fatehabad News: अब वीटीएम किट खत्म, पांच दिन से आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
RTPCR sampling stopped for five days
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद फ्लू क्लीनिक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अस्पतालों में अब एक बार फिर आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद हो गई है। वीटीएम (वायल जिसमें सैंपल डाला जाता है) खत्म हो गई है। पांच दिन से जिले के सरकारी अस्पतालों में कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जा रहे है। अधिकारियों का कहना है कि एक हजार वीटीएम की डिमांड भेजी गई है, एक या दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही सैंपलिंग शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग पहले भी करीब 15 दिनों तक बंद रह चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के पास पहले सैंपल किट और फिर जांच किट न होने के चलते सैंपलिंग रोक दी गई थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने पांच जनवरी तक आरटीपीसीआर सैंपल लिए और इसके बाद वीटीएम खत्म होने के चलते बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति
जिले में अब तक लिए सैंपल : 427926
कोरोना संक्रमित मिले : 20257
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19754
कोरोना संक्रमितों की हुई मौत : 503
कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स नहीं आई वैक्सीन
कोरोना को लेकर बेशक स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। लेकिन विभाग के पास कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन का स्टॉक नहीं आया है। पिछले दो माह से जिले में वैक्सीन ही नहीं है। हालांकि कोवैक्सीन का तीन हजार डोज का स्टॉक विभाग के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य केंद्रों में वीटीएम न होने के चलते आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जा रहे है। मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है, जल्द आ जाएंगी और इसके बाद सैंपलिंग शुरू कर दी जाएगी।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed