फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR samples will be sent to Agroha for testing from government hospitals.

Fatehabad News: सरकारी अस्पतालों से जांच के लिए अग्रोहा भेजे जाएंगे आरटीपीसीआर सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
RTPCR samples will be sent to Agroha for testing from government hospitals.
फतेहाबाद। कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले को आरटीपीसीआर सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन जिला मुख्यालय की लैब बंद होने के चलते सिविल सर्जन कार्यालय ने दूसरे जिले की लैब में भेजने की अनुमति मांगी थी। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने अग्रोहा मेडिकल की लैब में आरटीपीसीआर सैंपल भेजने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

जिले से आरटीपीसीआर सैंपल अग्रोहा मेडिकल की लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे, लेकिन उन्हीं लोगों के सैंपल भेजे जाएंगे जो कि रैपिड जांच में पॉजिटिव निकलते हैं। इसके अलावा रैपिड के रैंडम सैंपल भी विभाग लैब में भेज सकता है। फिलहाल जिले में रैपिड एंटीजन के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब शुरू की थी। लेकिन माइक्रोबायोलॉजिस्ट का पद खाली होने के बाद लैब भी बंद हो गई है। करीब एक साल सेे लैब बंद है और आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर ये जारी हो चुकी है एडवाइजरी
- अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छे से साबुन व पानी से धोते रहें।
- लोगों से गले मिलना या हाथ मिलाने से बचें।
- छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह व नाक टिशू व रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख व मुंह को बार-बार छूने से बचें।
- तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें और ना ही सार्वजनिक स्थानों पर थूके।
- अपने घरों और दफ्तरों को साफ रखें अक्सर छूए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से साफ और कीटाणु रहित करें।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे कि माल, मेला इत्यादि पर जाने से बचें व सुरक्षित रहें।
- आपस में उचित दूरी रखते हुए एक दूसरे का अभिवादन करें। बाहर निकलने पर फेस कवर व मास्क का उपयोग करें।
- अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
- स्वस्थ व स्वच्छ खाएं, अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाएं।
- सिंगल यूज मास्क का दोबारा प्रयोग न करें। मास्क को उतारने के बाद इधर-उधर न फेंके।
- बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें व उनको बढ़ती ठंड से बचाकर रखें
- बुखार, खांसी व अन्य फ्लू वाले लक्षण हो तो किसी के संपर्क में न आए।
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए अग्रोहा लैब में भेजे जाएंगे। इसको लेकर अनुमति मिल चुकी है। रेपिड सैंपल में जो पॉजिटिव मिलेगा उसका आरटीपीसीआर सैंपल अग्रोहा मेडिकल की लैब में भेजा जाएगा।
-डॉ. सुभाष, कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed