{"_id":"6318db7be74d4d271410acf6","slug":"rtcr-sampling-did-not-happen-on-the-first-day-there-was-a-defect-in-the-kit-now-we-will-borrow-from-hisar-fatehabad-news-hsr641291399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुई आरटीसीआर सैंपलिंग, किट में आई खराबी, अब हिसार से लेंगे उधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुई आरटीसीआर सैंपलिंग, किट में आई खराबी, अब हिसार से लेंगे उधार
विज्ञापन
फतेहाबाद के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाने आए लोग।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की आरटीपीसीआर लैब में पहले दिन ही जांच शुरू नहीं हो पाई। जांच किट में दिक्कत होने के कारण सैंपलिंग नहीं हो पाई। करीब पांच माह से लैब बंद होने के चलते जांच किट में खराबी आ गई। मौके पर जांच किट की अतिरिक्त व्यवस्था न होने पर जिले भर के अस्पतालों में कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग रोक दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू करने की योजना बनाई थी लेकिन दिक्कत होने के कारण रोक दिया गया। अधिकारियों की माने तो किट को लेकर मुख्यालय में डिमांड की गई है और जब तक नहीं आती है तब तक हिसार से उधार लेकर काम चलाया जाएगा। फिलहाल जिले में कोरोना के रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जा रहे हैं। बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनी आरटीपीसीआर लैब पिछले पांच माह से पहले बंद है। माइक्रोबायलोजिस्ट न होने के चलते लैब बंद थी। अब विशेषज्ञ आने पर लैब शुरू करके ट्रायल लिया गया था। हेपेटाइटिस के भी सैंपल यहीं पर होने है। सैंपल न लिए जाने के कारण हेपेटाइटिस मरीजों को भी दिक्कत हो रही है।
जिले में कोरोना संक्रमित एक नया मरीज मिला
कोरोना संक्रमण का जिले में बुधवार को एक नया केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रैपिड एंटीजन के 121 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान रतिया क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में फिलहाल छह एक्टिव केस है। अस्पताल में कोई भी कोरोना संक्रमित दाखिल नहीं है।
विज्ञापन
कोट
आरटीपीसीआर लैब में बुधवार से जांच शुरू होनी थी लेकिन किट में दिक्कत आने के कारण नहीं हो पाई। मुख्यालय में किट को लेकर डिमांड की गई है। जब तक किट नहीं आती तब तक हिसार से उधार लेकर काम चलाया जाएगा।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन