{"_id":"669d5ec3599353f3d60e5b18","slug":"rs-7-crore-will-change-the-face-of-streets-in-13-regularized-colonies-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119769-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नियमित की गईं 13 कॉलोनियों में 7 करोड़ से बदलेगी गलियों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नियमित की गईं 13 कॉलोनियों में 7 करोड़ से बदलेगी गलियों की सूरत
विज्ञापन
हरनाम सिंह कॉलोनी की टूटी गली में जलभराव।
फतेहाबाद। सरकार ने पिछले साल शहर की 13 कॉलोनियों को वैध किया था। अब इन कॉलोनियों में नगर परिषद इंटरलॉकिंग गलियों का निर्माण करने की तैयारी कर रही है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द गलियों का निर्माण शुरू हो सकता है। जो कॉलोनियां वैध हुई थीं उसमें नगर परिषद सीमा बढ़ने के बाद शामिल हुईं कॉलोनियां भी हैं। ऐसे में इन कॉलोनियों को भी फायदा होगा।
सरकार की तरफ से इन कॉलोनियों में गलियों के निर्माण को लेकर बजट जारी किया गया था। इसके चलते नगर परिषद ने टेंडर 7 करोड़ एक लाख रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है, इसी सप्ताह इसे खोला जा सकता है। हालांकि इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है कि गलियों का निर्माण सीवरेज पाइप लाइन बिछाने से पहले होगा या बाद में किया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग ने आउटर कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने का प्रस्ताव सरकार को भेज रखा है। लेकिन इसको मंजूरी नहीं मिली है। संवाद
नगर परिषद इन कॉलोनियों में करवाएगी निर्माण
हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, मौजूदा भाटिया कॉलोनी, आजाद नगर, कीर्ति नगर, भागचंद कॉलोनी, विस्तार हुई ग्रीन पार्क कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, अतिरिक्त अशोक नगर, विस्तार हुई योग नगर, कालीदास कॉलोनी, अतिरिक्त शक्ति नगर, ओशो आश्रम कॉलोनी को पिछले साल अक्टूबर माह में सरकार ने नियमित किया था। नगर परिषद की तरफ से प्रस्ताव 27 कॉलोनियों के भेजे गए थे लेकिन 13 को ही वैध किया गया इन कॉलोनियों में अब इंटरलॉकिंग गलियों का निर्माण करवाया जाना है।
विज्ञापन
सफाई के लिए 6 एजेंसिंया आईं, आउटर कॉलोनियों को मिलेंगे सफाईकर्मी
नगर परिषद की सीमा को बढ़े तीन साल हो चुके हैं लेकिन शहर के कई इलाकों और आउटर कॉलोनियों में सफाईकर्मी नहीं जा रहे हैं। वजह ये है कि नगर परिषद के पास सफाईकर्मियों की कमी है। नगर परिषद ने 60 किलोमीटर के दायरे में 80 सफाईकर्मी रखने की योजना बनाई है। ये कर्मचारी अनुबंध पर रखे जाएंगे। टेंडर भी लगाया गया था। बताया जा रहा है ठेके को लेकर 6 एजेंसियां आई हैं।
शहर की 11 कॉलोनियों को वैध करवाने की तैयारी
नगर परिषद ने 11 कॉलोनियों को वैध करने के प्रस्ताव सरकार के पास भेज रखे हैं। इसमें भट्टू रोड, रतिया रोड की कॉलोनियों के क्षेत्र शामिल है। आचार संहिता से पहले ये प्रस्ताव भेजे गए थे, लेकिन इन आपत्तियां लग गई थीं। दोबारा भी इन आपत्तियों को दूर करके प्रस्ताव भेजे जो चुके हैं।
कोट
सीवरेज डालने का काम जल्द किया जाए शुरू
शहर की आउटर कॉलोनियों में पानी निकासी का प्रबंध नहीं है, हालात ये है कि खाली प्लॉट तालाब बन चुके हैं। जनस्वास्थ्य विभाग जल्द सीवरेज लाइन डाले और इसके बाद इंटरलॉकिंग गलियां बनाईं जाएं।
-योगी हंसराज, पार्षद प्रतिनिधि
कोट
शहर की बाहरी कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जा चुका है। कुछ कमियां थी, उन्हें दूर कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
- सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
कोट
शहर की पिछले साल वैध हुई कॉलोनियों में जहां जरूरत है वहां पर इंटरलॉकिंग गलियों का निर्माण किया जाना है। टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद