फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 60,000 withdrawn by changing debit card, case registered

Fatehabad News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 60 हजार रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rs 60,000 withdrawn by changing debit card, case registered
टोहाना। शहर के वाल्मीकि चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता ने शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किल्ला मोहल्ला निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है, जिसका डेबिट कार्ड लिया हुआ है। 21 नवंबर को करीब साढ़े 11 बजे वह वाल्मीकि चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया तो उसका कार्ड मशीन के अंदर ही रह गया। उस समय दो लड़के आए, उन्होंने कहा कि वे कार्ड निकाल देंगे लेकिन उसके मना करने के बावजूद उक्त लड़कों ने उसका कार्ड बदलकर दूसरा दे दिया। उसने बताया कि करीब 20 मिनट बाद उसके खाते से 60000 रुपये निकाले जाने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed