फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 3.5 crore water and sewer bills pending in city

Fatehabad News: शहर में पानी-सीवर का साढ़े तीन करोड़ रुपये बिल बकाया, कटेगा कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.5 crore water and sewer bills pending in city
फतेहाबाद का जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के लोग पानी और सीवर का बिल भी नहीं भर रहे है। साढ़े तीन करोड़ रुपये जनस्वास्थ्य विभाग के शहर के उपभोक्ताओं में फंसे हुए हैं। डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रिकवरी करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग इनके कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। विभाग नोटिस जारी करेगा, अगर फिर भी बिल नहीं भरा गया तो कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

कनेक्शन काटने के बाद विभाग कोर्ट का भी सहारा लेगा। शहर की तीन कॉलोनियों अशोक नगर, शक्ति नगर और ठाकर बस्ती में ही करीब एक करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के शहर में 17 हजार 302 कनेक्शन हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के क्वाटरों में रह रहे कई डॉक्टर व कर्मचारी भी पानी बिल नहीं भर रहे हैं। अधिकारी डॉक्टर व कर्मचारी ऐसे हैं जो कि सेवानिवृत्त हो चुके हैं या फिर क्वार्टर ही छोड़ दिया। जनस्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 9 चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर ही 1,95000 रुपये बकाया है।
विज्ञापन

शहर की इन कॉलोनियों में सबसे ज्यादा पानी बिल बकाया
कॉलोनी पानी बिल बकाया
अशोक नगर 64 लाख
शक्ति नगर 26 लाख
ठाकर बस्ती, बगीची मोहल्ला 20 लाख
भीमां बस्ती 21 लाख
डीएसपी रोड, लाजपत नगर 20 लाख
मॉडल टाउन 13 लाख
शिव नगर, नहर कॉलोनी 10 लाख
सर्विस स्टेशनों का लाखों रुपये बिल बकाया
जनस्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में सर्विस स्टेशनों का भी लाखों रुपये बिल बकाया है। इंडियन सर्विस स्टेशन का 2 लाख 43 हजार और भीमसेन मेहरचंद के नाम से चल रहे सर्विस स्टेशन का 2 लाख 35 हजार रुपये बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पानी के कुल कनेक्शन : 17302
पानी और सीवर का कुल बकाया : 3 करोड़ 43 लाख
कोट
शहर में पानी और सीवर बिल करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है। कई उपभोक्ता ऐसे है जो कई सालों से बिल नहीं भर रहे है। डिफाल्टरों को बिल भरने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। अगर नोटिस बाद भी नहीं भरते है तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट में भी केस डाला जाएगा।
-दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed