फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rotest

मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे जजपा विधायक को किसानों ने दिखाये काले झंडे

Tue, 13 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
rotest
जाखल में जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करते किसान संघर्ष समिति। - फोटो : Fatehabad
कुलां के गांव धारसूल में अनाजमंडी का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र सिंह बबली को कृषि कानूनों के विरोध में एवं धान बेचने में आ रहीं समस्या को लेकर किसान संघर्ष समिति ने न केवल काले झंडे दिखाए, अपितु विधायक बबली व राज्य सरकार के खिलाफ पूरे जोश के साथ नारेबाजी भी की। करीब एक घंटे तक किसान संघर्ष समिति के सदस्य धारसूल अनाज मंडी परिसर में बैठकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान विधायक बबली उनसे मिलने की बजाए दूरी बनाकर निकल गए।
विज्ञापन

टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र बबली सोमवार को धारसूल मंडी में धान खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचें थे। विधायक के पहुंचने की जानकारी होने पर किसान संघर्ष समिति धारसूल के किसान अनाजमंडी गेट के बाहर एकत्रित हो गए। किसान पहले से विधायक का विरोध करने के लिए हाथों में काले झंडे लिए हुए थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे विधायक का काफिला धारसूल मंडी में प्रवेश करने लगा, तभी किसानों ने विधायक का विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने गठबंधन सरकार व टोहाना विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह विधायक के काफिले को मंडी प्रांगण में प्रवेश दिलाया। मंडी का दौरा करने पहुंचे विधायक बबली बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को अनदेखा कर सीधे मंडी में प्रवेश कर गए। इसके बाद किसान करीब पौने घंटे तक प्रदर्शन करते रहे, जबकि विधायक प्रदर्शनकारियो से बात किए बगैर ही दोपहर करीब सवा एक बजे अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इससे प्रदर्शन कर रहें किसानों का गुस्सा और उबाल खा गया। इससे गुस्साए किसानों ने देवेंद्र बबली के काफिले के आगे काले झंडे दिखा कर विधायक देवेंद्र बबली मुर्दाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं, जाखल में भी किसानों ने विधायक को काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन

विधायक बबली बोले- किसानों को बहका रहे कुछ लोग, सभी समस्याओं का होगा समाधान
विधायक देवेंद्र बबली ने कहा कि कुछ लोग किसानों को बहका रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं। सभी उनके अपने हैं। विधायक देंवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर पहले जिलाधिकारी व उसके बाद सरकार से वार्ता करेंगे। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

 विधायक देवेंद्र सिंह बबली का घेराव करते हुए किसान ।

विधायक देवेंद्र सिंह बबली का घेराव करते हुए किसान ।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed