{"_id":"5fc28a7d8ebc3eefb87e0568","slug":"robbery-at-the-petrol-pump-fatehabad-news-rtk5842085167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने चाकू व डंडे दिखाकर लूटे 15 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने चाकू व डंडे दिखाकर लूटे 15 हजार रुपये
विज्ञापन
गांव धांगड़ के बस स्टैंड पर स्थित फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम के चौधरी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात को कार सवार पांच बदमाश बंदूक, चाकू व डंडे के बल पर कारिंदे से 15 हजार की राशि लूटकर फरार हो गए। इसके अलावा मोबाइल व दो क्रेडिट कार्ड भी ले गए। करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी होडल नंबर की बताई जा रही है।
मामले के मुताबिक गांव धांगड़ में भाजपा विधायक दुड़ाराम का पेट्रोल पंप है जो कि ठेके पर फतेहाबाद निवासी राजेश को दे रखा है। पुलिस को दी शिकायत में चौधरी पेट्रोल पंप के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक आई ट्वंटी कार पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। कार में पांच युवक सवार थे और उसमें से चार युवक उतरे जिनके हाथ में डंडा, बंदूक और चाकू था। चारों युवक हथियार दिखाकर कारिंदे को केबिन में ले गए और अलमारी के अंदर रखे 15 हजार रुपये, एक मोबाइल, दो क्रेडिट कार्ड लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात पंप पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी साफ नजर आ रही है।
दो साल पहले भी हो चुकी है पंप पर वारदात : फोरलेन पर गांव धांगड़ में स्थित इस पेट्रोल पंप पर दो साल पहले भी वारदात हो चुकी है। कार सवार बदमाश पंप से करीब 10 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए थे। इसके अलावा पहले गांव बड़ोपल में भी पंप लूट की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
रात को करीब साढ़े 10 बजे पंप पर कार सवार युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में युवक नजर आ रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है। -दलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।