फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Robbery at gunpoint at Airtel Exchange in Fatehabad, equipment worth crores stolen

Haryana: फतेहाबाद में एयरटेल एक्सचेंज में पिस्तौल की नोक पर डकैती, करोड़ों के उपकरण चोरी

Wed, 13 Nov 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Nov 2024 12:12 PM IST
सार

डकैतों ने एक्सचेंज से नेटवर्क संचालन में काम आने वाले छह महंगे उपकरण चुराए, जिनकी कीमत करीब 80 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। उपकरण चोरी होने से फतेहाबाद में 79 लोकेशन पर एयरटेल टॉवर से चलने वाली वाई-फाई सेवाएं बाधित हो गईं।

विज्ञापन
Robbery at gunpoint at Airtel Exchange in Fatehabad, equipment worth crores stolen
एयरटेल एक्सचेंज - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एयरटेल एक्सचेंज में बीती रात डकैती की एक बड़ी वारदात सामने आई है। आधी रात को गाड़ी में आए तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर एक्सचेंज में मौजूद तकनीशियन को बंधक बना लिया और वहां से करोड़ों रुपये के उपकरण चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से फतेहाबाद, रतिया, और टोहाना क्षेत्रों में एयरटेल के वाई-फाई नेटवर्क बाधित हो गए हैं।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी इंजीनियर संजीव के अनुसार, तकनीशियन सतीश रात में ड्यूटी पर था, जब करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली चली गई। वह जनरेटर चालू करने के लिए उठा, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उतरे और साथ लगे स्कूल की इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख बदल कर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। एक ने सतीश पर पिस्तौल तान दी, फिर उसके मुंह पर टेप लगाकर हाथ-पैर बांध दिए और दोनों फोन छीन लिए।

विज्ञापन

डकैतों ने एक्सचेंज से नेटवर्क संचालन में काम आने वाले छह महंगे उपकरण चुराए, जिनकी कीमत करीब 80 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। उपकरण चोरी होने से फतेहाबाद में 79 लोकेशन पर एयरटेल टॉवर से चलने वाली वाई-फाई सेवाएं बाधित हो गईं। हालांकि, फोन कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं चालू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली से इंजीनियर्स को बुलाया गया है, ताकि जल्द से जल्द वाई-फाई नेटवर्क को सुचारू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed