फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways employees went on hunger strike

Fatehabad News: रोडवेज कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Thu, 20 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees went on hunger strike
फतेहाबाद। भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। रामनिवास शर्मा
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों ने लंबित मांगों और भुगतान संबंधी परेशानियों के खिलाफ भूख हड़ताल की। धरने की अध्यक्षता डिपो प्रधान शिव कुमार श्योराण ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र कुलेरी ने संभाला। सर्व कर्मचारी संघ के जिला पूर्व प्रधान बेगराज ने कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर हड़ताल पर बैठाया।
विज्ञापन

धरने पर सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर तथा सिरसा डिपो सचिव सतपाल सिंह रानियां ने विशेष रूप से भाग लिया। डिपो उपप्रधान राजकुमार बीघड़ और कैशियर जोगिंदर सिंह ने कहा कि सरकार और परिवहन मंत्री लगातार आश्वासन दे रहे हैं, फिर भी कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी 22 फरवरी 2026 को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता से मिलने वाला राजस्व निजी बस मालिकों को सौंपा जा रहा है, जबकि कोरोना काल में रोडवेज कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर दूर-दराज के राज्यों तक मजदूरों को पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को उस अवधि का ओवरटाइम तक नहीं मिला है। डिपो में ग्रुप डी कर्मचारियों को ओवरटाइम, बकाया नाइट अलाउंस और एलटीसी का लाभ भी नहीं मिला है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामनिवास शर्मा, कैशियर प्रेम कुमार और रतिया ब्लॉक प्रधान मलकीत सिंह ने कर्मचारियों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई। प्रदर्शन में कुलबीर सिंह, इंद्रपाल, रवि कुमार, संदीप कुमार, कुलबीर सिंह, जगबीर सिंह सहित अनेक रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed