फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways cancelled the parking contract after complaints reached the Deputy Commissioner

Fatehabad News: डीसी के पास पहुंची शिकायतें तो रोडवेज ने पार्किंग ठेका रद्द किया

Fri, 24 Jul 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways cancelled the parking contract after complaints reached the Deputy Commissioner
फतेहाबाद। नए बस स्टैंड पर पा​र्किंग ठेका खत्म होने का नोटिस लगाते हुए अ​धिकारी व कर्मचारी। रोडव
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के हिसार रोड पर स्थित नए बस स्टैंड पर अब वाहन खड़ा करने के लिए किसी भी चालक से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों की ओर से पार्किंग ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है और इस बारे में बस स्टैंड परिसर में नोटिस लगाया है कि अगले आदेश तक पार्किंग पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी।
विज्ञापन

प्रशासन के इस फैसले से रोजाना बस स्टैंड आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली है। पिछले कुछ समय से बस स्टैंड पर दोपहिया और चारपहिया वाहन पार्क करने के बदले लोगों से 20 से 50 रुपये तक वसूले जा रहे थे। कई यात्रियों और स्थानीय नागरिकों का कहना था कि थोड़ी देर वाहन खड़ा करने पर भी शुल्क देना पड़ता था।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड पर पार्किंग का ठेका चलाने वालों कर्मचारियों के खिलाफ काफी शिकायतें उपायुक्त कार्यालय के सामने आ रही थी। प्रशासन ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कराई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर हरियाणा रोडवेज ने पार्किंग ठेका समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन साल तक दिया गया था पार्किंग ठेका
रोडवेज कार्यालय की ओर से पार्किंग का ठेका अप्रैल 2025 से मार्च 2028 तक दिया गया। हर माह करीब 22 हजार रुपये का पार्किंग का ठेका ठेकेदार की ओर से लिया गया था। पार्किंग का ठेका समाप्त होने के कारण बस स्टैंड पर वाहन लेकर आने वाले यात्रियों आर्थिक राहत मिलेगी।
----
ठेकेदार के बारे में मिल रहीं शिकायताें के बाद पार्किंग ठेका समाप्त कर दिया गया है। आगामी आदेशों तक सभी के लिए पार्किंग की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
- मनोज कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed