फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways bus stopped on overbridge, happened on festival

Fatehabad News: रोडवेज बस को ओवरब्रिज पर रोकने पर हुआ हंगामा

Sat, 03 Jan 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stopped on overbridge, happened on festival
गांव बड़ोपल में बस स्टैंड की बजाए ओवरब्रिज पर बस रोकते हुए ड्राइवर। सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में रोडवेज बसें यात्रियों को निर्धारित बस स्टैंड पर उतारने के बजाय ओवरब्रिज पर उतरने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को एक बार फिर ऐसा हुआ, लेकिन ग्रामीणों के हंगामा करने पर चालक को मजबूरन बस स्टैंड पर लौटना पड़ा। यह घटना पिछले एक माह में तीसरी बार हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को बस अड्डे पर सवारियों को उतारने के बजाय चालक बस को सीधे ओवरब्रिज पर ले गया और यात्रियों को वहीं उतार दिया। नाराज यात्रियों ने विरोध जताया और बस वापस बस स्टैंड पर लाई गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीण राजेश, विनोद और अभय ने बताया कि रोडवेज के कंडक्टर और चालक लगातार मनमानी कर रहे हैं। बड़ोपल का बस अड्डा ओवरब्रिज के नीचे स्थित है, फिर भी बसें अड्डे पर रुकने के बजाय सीधे ओवरब्रिज से निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि उनका मकसद किसी कर्मचारी से विवाद करना नहीं है, बल्कि बस अड्डे पर यात्रियों की चढ़ाई और उतराई सुनिश्चित करना है ताकि दिन या रात किसी को इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बताया कि 21 और 27 दिसंबर को भी ऐसी घटनाएं हुई थीं, जिसकी शिकायत रोडवेज अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

गांव बड़ोपल में बस स्टैंड की बजाए ओवरब्रिज पर बस रोकते हुए ड्राइवर। सोशल मीडिया

गांव बड़ोपल में बस स्टैंड की बजाए ओवरब्रिज पर बस रोकते हुए ड्राइवर। सोशल मीडिया- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed