फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways bus clashed with the school van, three injured

रोडवेज बस स्कूल वैन से भिड़ी, तीन घायल

Sun, 03 Aug 2014 12:14 AM IST
फतेहाबाद
फतेहाबाद Updated Sun, 03 Aug 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को बच्चों को छोड़कर फतेहाबाद से स्कूल की तरफ वापस जा रही स्कूल वैन की सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन के आगे से परखच्चे उड़ गए और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, रोडवेज बस में सवार दो अध्यापक बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों अध्यापकों का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा स्कूल वैन के चालक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। रोडवेज बस का चालक मौके से फरार बताया गया है।
विज्ञापन

डिवाइन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन सिरसा रोड फतेहाबाद की बस दोपहर को बच्चों को घर छोड़कर वापिस स्कूल की ओर जा रही थी। बस को चालक रमेश कुमार निवासी शक्तिनगर चला रहा था। जब बस सेतिया पैलेस के पास पहुंची तो सिरसा की ओर से आ रही हिसार डिपो की बस ने आगे जा रही एक अन्य रोडवेज बस को ओवरटेक कर दिया दिया, जिससे बस स्कूल वैन से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डिवाइन स्कूल की बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज बस में सवार दरियापुर के जेबीटी अध्यापक जय भगवान निवासी सुंदर नगर तथा सिरसा के गर्ल्स कॉलेज की अध्यापक देवकी पुत्र नेतराम निवासी ढ़ाड गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची हाइवे पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायल अघ्यापकों का इलाज चल रहा है तथा चिकित्सकों ने स्कूल वैन के चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।


गनीमत रही स्कूल वैन में नहीं थे बच्चे
घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो रोडवेज बस चालकों में फतेहाबाद जल्दी पहुंचने की होड़ लगी हुई थी। इसी चक्कर में हिसार डिपो की बस के चालक ने आगे जा रही बस को ओवरटेक करना चाहा तो सामने से आ रही स्कूल वैन में टक्कर मार दी तथा हिसार डिपो का चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि स्कूल वैन में कोई बच्चा नहीं था और वैन बच्चों को छोड़कर वापिस आ रही थी। यदि स्कूल वैन में बच्चे होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed