फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   roadway bus start

11 रूटों पर चलीं रोडवेज बसें, 10 से कम रहीं सवारियां, चंडीगढ़ की बस टोहाना से वापस आई

Wed, 03 Jun 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
roadway bus start
रोडवेज की बस। - फोटो : Fatehabad
लॉकडाउन शुरू होने के बाद से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवाओं को बहाल करने के लिए बुधवार को कई रूटों पर बस सेवा बहाल की गई। दूसरे चरण में भी रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल पाए। 11 रूटों पर रोडवेज ने बस सेवाएं शुरू की। लेकिन कई रूटों पर बसों को एक भी यात्री नहीं मिला। इसके अलावा लंबे रूटों पर भी बसों में 10 से भी कम यात्री सवार होकर गए।
विज्ञापन

यहां तक कि बस सेवा शुरू होने के ऐलान के बावजूद रोडवेज परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। चंडीगढ़ के लिए भेजी गई बस टोहाना से वापस आ गई। बस को न जाते समय सवारी मिली और न ही वापसी में कोई सवारी आई। यात्री बसों में यात्रा करने से कतरा रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण रोडवेज बस में आए तीन यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आना बताया जा रहा है। इसके चलते दिल्ली से आने वाली रोडवेज बस को बंद किया जा चुका है। पहले चरण में भी छह रूटों पर शुरू की गई बस सेवाएं यात्री न मिलने के कारण स्थगित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

इन रूटों पर चली रोडवेज बस
रूट सवारियां
फतेहाबाद से चंडीगढ़ 0
रतिया से सरदूलगढ़ 5
फतेहाबाद से टोहाना 3
फतेहाबाद से भट्टू-चौपटा 4
फतेहाबाद से जयपुर 0
रतिया से पिलछियां 6
फतेहाबाद से काताखेड़ी-भिरड़ाना 7
फतेहाबाद से पंचकूला 9
फतेहाबाद से सिरसा 0
फतेहाबाद से आदमपुर 2
फतेहाबाद से उकलाना 4
परिसर में छाया रहा सन्नाटा
रोडवेज की तरफ से मंगलवार को जिला से बाहर और जिला के अंदर बस सेवा शुरू शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन बुधवार को बस सेवा शुरू होने के बावजूद बस स्टैंड परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। इससे पहले रोडवेज की तरफ से बस स्टैंड पर लगाई गई कुर्सियों पर मार्किंग की गई, ताकि यात्री सामाजिक दूरी बनाकर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते से मिली सवारियां
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक यात्री आनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से टिकट बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन लोग यात्रा करने से पीछे हट रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर बसें परिसर से खाली ही निकली और रास्ते में रोककर एक-एक दो-दो यात्री बिठाए गए।
राज्य से बाहर जाने वाली बस के लिए करवानी होगी बुकिंग
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक जिला के अंदर और राज्य के अंदर चलने वाली बस में जाने के लिए आनलाइन बुकिंग करवाने की जरूरत नहीं है। अगर राज्य से बाहर जाते हैं तो इसके लिए आनलाइन बुकिंग करवाने की जरूरत है। जिला व जिला के अंदर चलने वाली बस में परिचालक खुद टिकट काटेगा।

हम सभी रूटों पर बस चलाने के लिए तैयार है लेकिन सवारियां नहीं आ रही है। भूना और भट्टू बस भेजी गई, वापसी में खाली आई हैं। अन्य रूट पर भी ये ही हालात हैं।
- आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed